महादेव सट्टा एप का बालीवुड कनेक्‍शन; ईडी ने पूछताछ के लिए 30 से अधिक स्टार को भेजा समन

रायपुर, आनलाइन महादेव सट्टा एप को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर बालीवुड के 30 से अधिक स्टार कलाकार आ चुके हैं। ईडी ने अभिनेता रणबीर कपूर, अभिनेत्री श्रद्वा कपूर, कामेडियन कपिल शर्मा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी, हिना खान समेत टेलीविजन और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों को समन देकर रायपुर कार्यालय में बुलाया है।

इनमें से रणबीर कपूर को पांच अक्टूबर को रायपुर बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने ईमेल भेजकर रायपुर आने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। इन सभी कलाकारों पर आरोप है कि इन्होंने सितंबर 2022 और इस साल फरवरी में दुबई में महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के दो कार्यक्रमों में भाग लिया था। इसके एवज में इन्होंने हवाला के माध्यम से पैसा लिया था। यह पैसे उन्हें मुंबई में दिए गए थे।

बालीवुड स्टार से सितंबर 2022 में दुबई के एक होटल में आयोजित इवेंट में शामिल होने के बदले उन्हें दिए गए कथित भुगतान के बारे में ईडी के अधिकारी पूछताछ कर उनके बयान दर्ज भी दर्ज करेंगे। यहीं नहीं एक-एक बयानों की तस्दीक भी की जायेगी कि आखिर इसमें कितनी सच्चाई है।अगर बयान में किसी तरह का अंतर पाया जाता है तो उन फिल्म अभिनेताओं पर शिकंजा कसेगा।

जांच में यह भी सामने आया है कि महादेव एप का संचालक सौरभ चंद्राकर डेढ़ साल पहले महादेव से संबंधित एक फैटेंसी गेमिंग एप के लिए एक स्टार्टअप फर्म स्थापित करने के लिए कुछ व्यावसायिक सलाहकारों के संपर्क में था।ये व्यावसायिक सलाहकार, नौकरशाह और रसूखदार लोग थे,जो इस फैंटेसी एप को विकसित करने के लिए विशेषज्ञों की एक एक्सपर्ट टीम देने वाले थे।उन्होंने सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को फैंटेसी ऐप का एक पायलट प्रोजेक्ट का डेमो भी दिया।इस टीम ने अधिकारियों से कानूनी मंजूरी के साथ उनके तीसरे पक्ष के फैंटेसी एप को स्थापित करने में मदद करने का वादा किया था लेकिन इससे पहले भंडाफोड़ हो गया।

हवाला के जरिए पहुंचाएं गए थे 112 करोड़

ईडी की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि चार मशहूर फिल्म अभिनेताओं ने दुबई के इवेंट में भाग लेने के साथ ही अपने मोबाइल गेमिंग एप को प्रोमोट करने प्रचार भी किया था। ईडी द्वारा एकत्र किए गए डिजिटल साक्ष्य के अनुसार योगेश पोपट की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी आर-1 इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को हवाला के जरिए 112 करोड़ रुपये पहुंचाए गए थे। यहीं नहीं अग्रिम नगद भुगतान कर 42 करोड़ रुपये में दुबई होटल की बुकिंग की गई थी।पोपट, मिथिलेश समेत अन्य आयोजकों के ठिकानों की तलाशी में 112 करोड़ रुपये हवाला के जरिए मिलने के ठोस सबूत भी ईडी के अधिकारियों के हाथ लगे है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; 2 करोड़ के गांजा और 6.5 लाख रूपए के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार,उडीसा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे

     गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले की पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।देवभोग थाना पुलिस ने NH-130C के खुटगांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर…

    FOREST; अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, फर्जी पत्र से ढुलाई करते पकड़ा एक ट्रक, तीन ट्रैक्टर,

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले में वन विभाग ने बीती रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लकड़ी का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर और एक माजदा को जब्त किया. सभी गाड़ियों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार