पूर्वी क्षेत्रीय अन्तरमहाविद्यालयीन खेलकूद में कृषि महाविद्यालय रायपुर बना ओवर ऑल चैम्पियन

रायपुर , इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय रायपुर में पूर्वी क्षेत्रीय अन्तरमहाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता 2023 संपन्न हुई। पूर्वी क्षेत्रीय अन्तरमहाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का ओवरऑल चैम्पियन कृषि महाविद्यालय रायपुर रहा एवं रनरअप की ट्राफी कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर को प्राप्त हुई।

पूर्वी क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 8 महाविद्यालयों कृषि महाविद्यालय रायपुर, स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर, कृषि महाविद्यालय भाटापारा, कृषि महाविद्यालय महासमुंद, कृषि महाविद्यालय मर्रा पाटन, कृषि महाविद्यालय गरियाबंद तथा छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय दुर्ग के 253 प्रतिभागी शामिल हुए थे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक शिक्षण डॉ. एस.एस. सेंगर थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर डॉ. जी.के. दास एवं अधिष्ठाता खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय डॉ. ए.के. दवे उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा इस अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
पूर्वी क्षेत्रीय अन्तरमहाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न क्रीड़ा स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था जिसमें व्यक्तिगत प्रतियोगिता के तहत आयोजित लम्बी कूद प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सुश्री सुरूची प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान पर सुश्री बसंती नेताम रही एवं तृतीय स्थान पर प्रियंका इक्का रहीं। वहीं बालक वर्ग में लॉरेंस को प्रथम, अमिरूद्दीन अली को द्वितीय एवं श्री अक्षय कुमार ध्रोक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ऊंची कूद प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में कुमारी संगीता को प्रथम, सुश्री संतोषी एक्का को द्वितीय एवं सुश्री राधिका को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर श्री वेदप्रकाश, द्वितीय स्थान पर रूद्रहरी एवं तृतीय स्थान पर श्री विनीत रहे। डिस्क थ्रो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सुश्री यमुना कश्यप प्रथम स्थान पर रही, सुश्री अनुग्रही टोप्पो द्वितीय एवं सुश्री अलका लकरा तृतीय स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में श्री प्रमोद कुमार को प्रथम, श्री जितेन्द्र साहू को द्वितीय स्थान एवं श्री चैन सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शॉट पुट प्रतियोगिता के अंतर्गत बालिका वर्ग में सुश्री नैना इक्का प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान पर सुश्री अलका लकरा एवं तृतीय स्थान पर अनुग्रही टोप्पो रही। वहीं बालक वर्ग में श्री रूद्रहरी को प्रथम, श्री अभिमन्यु को द्वितीय एवं श्री पुष्पेन्द्र को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
पूर्वी क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित भाला फेंक प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सुश्री गौरी टोप्पो प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान पर सुश्री अनुग्रही टोप्पा एवं तृतीय स्थान पर सुश्री यमुना कश्यप रही। वहीं बालक वर्ग में श्री अभिमन्यु को प्रथम, श्री जितेन्द्र साहू को द्वितीय एवं श्री लिलाम्बर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता में आयोजित 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सुश्री बसंती नेताम को प्रथम, सुश्री इवांजली को द्वितीय एवं सुश्री प्रियंका इक्का को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं बालक वर्ग में अमन यादव प्रथम, श्री जितेन्द्र साहू द्वितीय एवं अक्षय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सुश्री सुप्रिया नेताम प्रथम पर रही, द्वितीय स्थान पर सुश्री काजल सिंह एवं तृतीय स्थान पर प्रियंका इक्का रही। वहीं बालक वर्ग में श्री विनीत कुमार को प्रथम, श्री जुनाऊ पोटई को द्वितीय स्थान एवं श्री अक्षय कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
पूर्वी क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सुश्री इवांजली प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान पर सुश्री बसंती नेताम एवं तृतीय स्थान पर सरला राजवाड़े रही। वहीं बालक वर्ग में श्री नितेश ठाकुर को प्रथम, श्री गजानंद को द्वितीय एवं श्री बसंत कांत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सुश्री इवांजली प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान पर सुश्री राधिका एवं तृतीय स्थान पर सुश्री सरला राजवाड़े रही। वहीं बालक वर्ग में श्री अमन बघेल को प्रथम, श्री जयरूंन वोड्डे को द्वितीय एवं श्री संजू वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालिक वर्ग में सुश्री अलका लकरा प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान पर सुश्री राधिका एवं तृतीय स्थान पर सुश्री सरला राजवाड़े रही। वहीं बालक वर्ग में श्री राजेश संदिलया को प्रथम, श्री संतोष कुमार धु्रव को द्वितीय एवं श्री गजानंद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 4ग्100 रिले रेस प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कृषि महाविद्यालय महासमुंद की छात्राएं प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान पर कृषि महाविद्यालय भाटापारा की छात्राएं एवं कृषि महाविद्यालय रायपुर की छात्राएं तृतीय स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में कृषि महाविद्यालय मर्रा पाटन के छात्रों को प्रथम, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर के छात्रों को द्वितीय एवं कृषि महाविद्यालय रायपुर के छात्रों को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
समूह स्पर्धाओं के अंतर्गत आयोजित टेबल टेनिस स्पर्धा के बालिका वर्ग में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर की छात्राओं को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ एवं कृषि महाविद्यालय भाटापारा की छात्राओं को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं बालक वर्ग में कृषि महाविद्यालय गरियाबंद के छात्रों को प्रथम एवं कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर के छात्रों को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बैडमिंटन स्पर्धा के बालिका वर्ग में कृषि महाविद्यालय रायपुर की छात्राओं को प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय भाटापारा की छात्राओं को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं बालक वर्ग में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर के छात्रों को प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय रायपुर के छात्रों को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कबड्डी स्पर्धा के बालिका वर्ग में कृषि महाविद्यालय रायपुर प्रथम स्थान पर रहा एवं द्वितीय स्थान पर कृषि महाविद्यालय भाटापारा रहा। वहीं बालक वर्ग में कृषि महाविद्यालय रायपुर प्रथम स्थान पर रहा एवं कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो स्पर्धा के अंतर्गत बालिका वर्ग में कृषि महाविद्यालय रायपुर प्रथम स्थान पर रहा एवं कृषि महाविद्यालय मर्रा पटन द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं बालक वर्ग में कृषि महाविद्यालय रायपुर प्रथम स्थान पर रहा एवं कृषि महाविद्यालय मर्रा पटन द्वितीय स्थान पर रहा। वॉलिबाल स्पर्धा के बालिका वर्ग में कृषि महाविद्यालय रायपुर प्रथम स्थान पर रहा एवं द्वितीय स्थान पर कृषि महाविद्यालय भाटापारा रहा। वहीं बालक वर्ग में कृषि महाविद्यालय रायपुर प्रथम स्थान पर रहा एवं कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर द्वितीय स्थान पर रहा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IPL; नवा रायपुर में 10 व 13 मई को आईपीएल मैच,  रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस के हार्दिक-रोहित को देखने उमड़े फैंस

    0 आईपीएल मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक , सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश,  एसओपी का पालन अनिवार्य, सभी गेट पर वालेंटियर रखने के निर्देशरायपुर, मुंबई इंडियंस…

    IPL;राजधानी में दिग्गज खिलाडियों का जमावडा अगले हाफ्ते, रायपुर में 10 और 13 मई को महा मुकाबला, आज से शुरू होगी टिकट बुकिंग

    रायपुर, क्रिकेट के दिग्गज खिलाडी अगले हफ्ते राजधानी रायपुर में रहेंगे। इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पण्डया के साथ अन्य देसी-विदेशी खिलाडी शाअमिल है। राजधानी रायपुर में 10 और…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…