बिना पैसा खर्च किए नया हो जाएगा पुराना Smartphone; दिल खुश कर देगा इस सेटिंग का कमाल

नई दिल्ली, स्मार्टफोन एक ऐसा डिवाइस है, जिसकी जरूरत हर दूसरे यूजर को होती है। हालांकि, इस डिवाइस पर यूजर एक बार में ही मोटी रकम खर्च कर देता है। यही वजह है कि स्मार्टफोन बार-बार नहीं खरीदा जा सकता।

एक बार डिवाइस खरीदने के बाद इसे कम से कम एक साल तक इस्तेमाल करने का दबाव रहता ही है। इतने लंबे समय में एक ही स्मार्टफोन को चलाना उबाऊ हो जाता है।

बिना पैसा खर्च किए नया होगा फोन

कैसा हो अगर आप बिना पैसा खर्च किए अपने पुराने फोन को ब्रांड न्यू जैसा बना दें। जी हां, फोन में कुछ बदलाव किए जाएं तो फोन चलाने का एक्सपीरियंस नया हो सकता है।

पुराने फोन की बदल सकते हैं ये सेटिंग

अगर पुराने फोन में ही ऐप आइकन बदल दिया जाए तो फोन कुछ नया लग सकता है। एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ऐप आइकन बदलने की सुविधा मिलती है। एक खास सेटिंग के साथ आइकन की शेप को पहले से अलग कर सकते हैं।

एंड्रॉइड फोन में कैसे बदलें ऐप आइकन

  1. एंड्रॉइड फोन में ऐप आइकन बदलने के लिए सबसे पहले Settings पर आना होगा।
  2. अब Personalizations ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  3. अब आइकन स्टाइल पर टैप करना होगा।
  4. यहां डिफॉल्ट आइकन स्टाइल के अलावा, मटीरियल स्टाइल, पेबल और कस्टम स्टाइल का ऑप्शन मिलता है।
  5. यहां से अपनी मनपसंद के किसी ऑप्शन पर टैप कर सकते हैं। कस्टम पर टैप करते हैं तो आइकन की चार शेप का ऑप्शन मिलता है। इन चारों ऑप्शन के साइज को भी एडजस्ट किया जा सकता है। अगर आप फोन के डिस्प्ले पर स्मॉल साइज में आइकन को देख रहे हैं तो इन्हें लार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, नोटिफिकेश ड्रॉअर में नजर आने वाले ऐप्स का कलर भी बदल सकते हैं।
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर