PROTEST; निर्माण विभागों में अफसरशाही को लेकर ठेकेदार लामबंद,16 सितंबर को होगी बड़ी बैठक

रायपुर. निर्माण विभागों में मनमानी और विसंगतियों को लेकर एक बार फिर कांक्ट्रेक्टरों में रोष है। समय पर बिलों का भुगतान नहीं होने से न तो निर्माण कार्य आगे बढ़ पाते हैं और न ही उनमें तेजी आती है। ऐसे में विभागों के आला अ​धिकारियों का सबसे ज्यादा दबाव ठेकेदारों पर ही होता है। ऐसे कई मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ कांक्ट्रेक्टर एसोसिएशन ने राजधानी में 16 सितंबर को राज्य स्तरीय बैठक करने का ऐलान किया है।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला का कहना है कि संगठन की मजबूती और विस्तार के साथ ही वि​भिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लेने के लिए यह बैठक बुलाई जा रही है। उनका यह भी कहना है कि राज्य के विकास में कांक्ट्रेक्टरों की अहम भूमिका होती है, लेकिन विभागीय अफसरों द्वारा समस्याओं का निराकरण करने के बजाय हर स्तर पर जटिल प्रक्रिया उत्पन्न करने में ही ज्यादा दिलचस्पी दिखा ई जा रही हैं। इसके पीछे अफसरों की क्या मंशा है, यह समझ से परे हैं।

उन्होंने कहा कि अफसरों के ऐसे रवैए से निर्माण कार्य प्रभावित होते हैं और कांक्ट्रेक्टर अनावश्यक रूप से परेशान होते हैं। जबकि निर्माण कार्यों की प्रक्रिया ऐसी होती है कि लाखों रुपए की सामग्री  उधारी में लेना पड़ता है और जब विभागों से बिलों का भुगतान होता है तब ट्रेडर्स को बकाया चुकाते  हैं, परंतु ​स्थिति यह है कि निर्माण विभागों में अफसरशाही और मनमानी की वजह से करोड़ों रुपए का बिल छह महीने से लेकर एक साल से पेंडिंग हैं, जिसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। 

सबसे अ​धिक दबाव छोटे कांक्ट्रेक्टरों पर

एसोसिएशन के अनुसार सबसे अ​धिक दिक्कतें पीडब्ल्यूडी में निर्मित की जा रही हैं। 10 करोड से कम निविदा वाले काम करने वाले ठेकेदार परेशान हैं। क्योंकि समय पर बिलों का भुगतान नहीं किया जाता है। बिल फाइनल होने के बाद भी मुख्य अ​भियंता और प्रमुख अ​भियंता, कार्य पालन अभियंता स्तर के अ​धिकारियों द्वारा रोका जा रहा है। वहीं बड़े-बड़े प्रोजेक्ट वाले कार्यों में भुगतान को लेकर ज्यादा दिक्कतें नहीं की जाती हैं। ऐसे सभी मसलों पर प्रदेश के सभी जगहों के कांक्ट्रेक्टर राज्य स्तरीय बैठक में अपनी बातों को रखेंगे। इसके बाद सभी बिंदुओं का ज्ञापन राज्य शासन को सौंपने का फैसला लिया जायेगा| 

  • Related Posts

    UPSC; छत्तीसगढ़ में पूर्णकालिक DGP की नियुक्ति में देरी, यूपीएससी ने मुख्य सचिव को भेजा नोटिस

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मुख्य सचिव को कड़ा पत्र भेजकर…

    ELECTRICITY; बिजली बिल भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया के लिए लगेंगे शिविर,साइबर ठगों से बचने उपभोक्ताओं से अपील

    0 बिजली की जानकारी या सहायता के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क करे रायपुर, बिजली बिल के भुगतान संबंधी उपभोक्ताओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां