RETIRED; 41 साल की सेवा के बाद नगर निगम रायपुर के कार्यपालन यंत्री रघुमणी प्रधान सेवानिवृत, दी भावभीनी विदाई

रायपुर, नगरीय प्रशासन विभाग में 41 वर्षों की सेवा के साथ रायपुर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री रघुमणी प्रधान 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत हो गये। वे नवंबर 2025 में कार्यपालन यंत्री के पद पर पदोन्नत हुए थे। अपनी कार्यकुशलता के चलते वे हमेशा अफसरों के चहेते रहे। इसी के चलते ही उन्होंने रायपुर नगर निगम में 18 वर्षों तक विभिन्न दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया।

सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारी रघुमणी प्रधान ने 21 वर्ष की उम्र में 15 जून 1984 को नगर पालिका सरायपाली महासमुंद में उपयंत्री पद पर नौकरी शुरु की थी, 15 जून 1987 को उनका नियमितीकरण हुआ। वे करीब 11 साल सरायपाली नगर पालिका में पदस्थ रहे। फिर वहां से उनका तबादला शिवरीनारायण हुआ। श्री प्रधान वहां एक साल बाद पुन: सरायपाली में पदस्थ हुए। 2003 में उनका तबादला पिथौरा हुआ इसके बाद 2007 में स्थानांतरित होकर वे रायपुर नगर निगम में पदस्थ हुए।

श्री प्रधान 2010 में पदोन्नत होकर सहायक यंत्री बने,नागर निगम में ही 2018 में उन्हें प्रभारी कार्यपालन यंत्री बनाया गया नवंबर 2025 में वे कार्यपालन यंत्री के पद पर पदोन्नत हुए और 30 नवंबर 2025 को वे सेवानिवृत हुए । इस दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में काम किया।नगर निगम के कई महत्वपूर्ण योजनाओं में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही।

इधर कोलता समाज ने गत दिवस सेवानिवृत कार्यपालन यंत्री रघुमणी प्रधान का अभिनंदन किया। इस दौरान उनकी सामाजिक सेवा कार्यों का स्मरण भी किया गया। साथ ही आने वाले समय में भी श्री प्रधान से सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की। श्री प्रधान ने अपने कर्तब्यनिर्वहन के लिए प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कोलता समाज रायपुर के पूर्व अध्यक्ष डा रोहित प्रधान, डा रछपाल गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार नारायण भोई, रवि भोई, पूर्व रेंजर बोधन बारीक, पूर्व इंजीनियर गिरधारी बारीक, प्राणबंधु प्रधान, इंजीनियर एम बी भोई, भूपेंद्र नायक, एच आर भोई आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    LOVE; जिस युवती ने भेजा था जेल, अब उसी के साथ लिए 7 फेरे, जेल के अंदर बंदी की अनोखी शादी

    जगदलपुर,  कहते हैं कि प्यार छुपाए छिप नहीं सकता है और ऐसा ही छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हुआ है, जहां जगदलपुर जेल में एक कैदी की अनोखी शादी हुई है.…

    CGBEA; बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस पर दृष्टिबाधित छात्राओं को यूनिफॉर्म एवं ब्रेल सामग्री वितरित

    रायपुर, बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन (CGBEA) ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (NAB), रायपुर की दृष्टिबाधित छात्राओं के…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र