MAHAKAL; महाकाल मंदिर में ऑनलाइन बुकिंग बंद, 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऑफलाइन मिलेगी परमिशन

उज्जैन,  विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर में 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन बुकिंग बंद रहेगी। इस दौरान सिर्फ ऑफलाइन बुकिंग हो सकेगी। अगर आप भी इन तारीखों पर महाकाल मंदिर जाने का सोच रहे है तो पहले से योजना बना लें। ताकि भस्म आरती और दर्शन में कोई परेशानी न हो सके।

मंदिर समिति के मुताबिक, 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए ऑनलाइन बुकिंग बंद की गई है। दरअसल, भीड़ को व्यवस्थित रखने, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

दर्शन व्यवस्था भी बदलेगी

नए साल 2026 में दर्शन की व्यवस्था भी बदेली। भक्तगण त्रिवेणी संग्रहालय से एंट्री कर महाकाल लोक होते हुए मान सरोवर और फिर टनल से होते हुए गणेश मंडपम से दर्शन कर एग्जिट टनल से बाहर होते हुए बछड़े गणेश मंदिर के सामने से बाहर होंगे। इस दौरान ऑफलाइन व्यवस्था के तहत एंट्री मिलेगी। एक दिन पहले पहुंचकर फॉर्म भरने होंगे। ध्यान रहें कि अनुमति दर्शनार्थियों की संख्या के आधार पर ही मिलेगी।

नए साल पर लड्डू प्रसादी भी ज्यादा

महाकाल मंदिर में सामान्य दिनों में रोजाना 30 से 40 क्विंटल के बीच लड्डू प्रसादी बनाई जाती है। लेकिन नए साल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए नव वर्ष के दिनों के लिए 50 क्विंटल से ज्यादा प्रसादी बनाई जाएगी।

नए साल से सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव

नया साल शुरू होते ही महाकाल मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव होगा। मंदिर की सुरक्षा दिल्ली की सुरक्षा एजेंसी ‘कोर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ संभालेगी। इसके लिए मंदिर समिति सालभर में लगभग 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहीं क्रिस्टल और केएसएस कंपनियों का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है।

एक हजार सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात

नए कॉन्ट्रैक्ट में कई शर्तें भी जोड़ी गई हैं। नई कंपनी को मंदिर परिसर में 1000 सुरक्षाकर्मी तैनात करने होंगे। जिनमें कुछ हथियारों से लैस गार्ड भी रहेंगे। इसके अलावा सभी को ड्रेस कोड में रहना अनिवार्य होगा।

  • Related Posts

    RAILWAY; उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 9 रेलकर्मियों का सम्मान

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के उत्साहवर्धन एवं उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना के उद्देश्य…

    AWARD; अभियंता दिवस पर रायपुर नगर निगम के 25 सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं का सम्मान

    रायपुर , संगी मितान सेवा समिति रायपुर द्वारा अभियंता दिवस के अवसर पर आज रायपुर नगर निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल नगर निगम सामान्य सभा…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर