ACB; आर आई के बाद रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की कार्यवाही से हडकम्प

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. पसान थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर में एक पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो ) की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है. एसीबी की इस कार्रवाई से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गई है. पिछले दिनों एक आर आई भी रंगे हाथ पकडाया था। जबकि एक अन्य आर आई फरार हो गया था।

जानकारी के मुताबिक, पटवारी सुल्तान सिंह बंजारे ने एक किसान समर सिंह से जमीन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन चढ़ाने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. वहीं किसान ने इस अवैध मांग की शिकायत सीधे ईओडब्ल्यू से कर दी, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से रिश्वतखोर पटवारी पर कार्रवाई की गई है.

एसीबी ने शिकायत के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही पटवारी ने किसान से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. फिलहाल आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है.

  • Related Posts

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    SC; ‘पहले भगवान का हक फिर किसी और का…’, बांके बिहारी मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश

    नईदिल्ली, देशभर में इन द‍िनों मंद‍िरों में चढ़ाए जाने वाले चंदे को लेकर हर किसी की नजर आ है. कई मामले सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुके हैं. इन्‍हीं में वृंदावन…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….