रायपुर , रायपुर जिले के आरंग थाना इलाके में तेज रफ्तार कार दुर्घटना का शिकार हो गई। हादासे में तीने युवकों की मौके में ही मौते हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब कार नेशनल हाइवे नंबर 53 से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि कार के चालक ने कार के ऊपर से अपना नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई ओर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के वक्त कार में कुल 4 लोग सवार थे. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में दो सगे भाई हैं।
दुर्घटना के वक्त कार में 4 लोग सवार थे। सभी युवक महासमुंद गए थे और वहां से वापस आरंग लौट रहे थे। इसी बीच पारागांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने मृतक तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है।
आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने कहा, चारों युवक कार में सवार होकर महासमुंद से अपने घर आरंग लौट रहे थे। तभी नेशनल हाइवे नंबर 53 में पारागांव के पास स्थित टर्निंग में कार मोड़ते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मर्ग पंचनामा की कार्रवाई के बाद पूरे मामले की जांच में जुट गई है।







