ACCIDENT; जिंदा जल गए 10 लोग, हाईवा ने बस को मारी टक्कर, दोनों वाहन जलकर खाक

हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हुआ है। आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम (Markapur) जिले में सड़क हादसे में 10 लोगों जिंदा जलकर मौत हो गई। रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक हाईवा ने प्राइवेट बस को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों गाड़िय़ों में आग लग गई। इसमें बस में सवार 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंदबाबू नायडू ने इस बस हादसे पर दुख जताया है। नायडू ने मार्कापुरम जिले के रायवरम के पास हुई इस सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बात की और स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने घायलों को दिए जा रहे चिकित्सा उपचार के बारे में भी जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। रायवरम के पास बस को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद वो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में अचनाक आग लग गई, जिससे उसमें सवार लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। हादसे में 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद हाईवा में भी आग लग गई। बताया जा रहा है कि हरिकृष्णा की निजी ट्रैवल बस में करीब 40 यात्री सवार थे। इनमें से 10 की जलकर मौत हो गई। 12 अन्य मामूली रूप से घायल हुए हैं। वहीं, करीब 20 लोगों को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; ढाका लौट रही बस पद्मा नदी में समाई, 23 की मौत,11 लोगों ने तैरकर जान बचाई

    ढाका, बांग्लादेश में एक यात्री बस पद्मा नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है। 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली।…

    ED; सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की देश-विदेश की संपत्तियां अटैच

    0 महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में ईडी की बड़ी कार्यवाही छत्तीसगढ़ में महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ई़डी ने देश-विदेश में करीब 1700 करोड़…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम