ढाका, बांग्लादेश में एक यात्री बस पद्मा नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है। 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसा बुधवार शाम को हुआ। हादसा राजबाड़ी जिले में दाउलादिया टर्मिनल पर हुआ। बस फेरी पर चढ़ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी। बांग्लादेश में बसों और गाड़ियों को नदी पार कराने के लिए फेरी का इस्तेमाल होता है। यह एक बड़ी नाव या जहाज जैसा होता है।
बांग्लादेश में एक यात्री बस के नदी में गिर जाने से 23 लोगों की मौत हो गई. लापता लोगों की तलाश जारी हैं. सेना, पुलिस, अग्निशमन सेवा और तटरक्षक बल की टीमें मिलकर यह तलाशी अभियान चला रही हैं.रेस्क्यू टीम ने ‘हमजा’ नाम के जहाज की मदद से करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आधी रात को बस को बाहर निकाला। इसमें 21 शव मिले, जबकि गोताखोरों ने पहले ही दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए थे। फायर सर्विस और कोस्टगार्ड के गोताखोर सेना और पुलिस की मदद से लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुर्घटना बुधवार शाम करीब 5:15 बजे राजबाड़ी जिले के दौलतदिया टर्मिनल पर उस समय हुई, जब बस एक फेरी (नाव) पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान, बस अचानक अपना संतुलन खो बैठी और सीधे पद्मा नदी में जा गिरी. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बस फेरी की ओर बढ़ रही थी, तभी एक छोटी नाव (यूटिलिटी फेरी) पोंटून से टकरा गई. इस टक्कर के कारण बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सीधे नदी में जा गिरी






