ACCIDENT; बद्रीनाथ से ऋषिकेश लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

नईदिल्ली, उत्तराखंड के चमोली जिले में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से बड़ा हादसा हो गया. दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में हेलीकॉप्टर का पायलट भी शामिल है. हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से वापस फटा की तरफ जा रहा था, इसी दौरान जोशीमठ के पास चाई गांव के पास से लापता हो गया था.

हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना मिलने के बाद उसकी तलाश और राहत-बचाव अभियान के लिए टीमों को मौके पर भेजा गया था. खोजबीन के बाद दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का पता लगाया गया. अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की सूची

  •  हिमांशु सभरवाल (48 वर्ष) – पिता वाई.एन. सभरवाल, निवासी शालीमार बाग, पश्चिमी दिल्ली। हेलीकॉप्टर के पायलट
  • प्रताप बच्चिहल्ली निंगराजू (41 वर्ष) – निवासी कृष्णा नॉर्थ वुड्स, चोक्कनहल्ली, जक्कूर पोस्ट, बेंगलुरु, कर्नाटक
  • अरुण सालुंके (44 वर्ष) – पिता मनोहर सालुंके, निवासी वैष्णो सॉलिटेयर अपार्टमेंट, राममूर्ति नगर, बेंगलुरु, कर्नाटक
  • सुधीर के. (49 वर्ष) – पिता मल्लेशप्पा के.एच., निवासी एनजीईएफ लेआउट, नगरभावी, बेंगलुरु, कर्नाटक
  • एच.एस. नटराज (51 वर्ष) – पिता स्वर्गीय सकन्ना, निवासी हलेपेटे, हुलियुरुदुर्गा होबली, कुनिगल तालुक, तुमकुर, कर्नाटक
  • शंकरगौड़ा वी.बी. (39 वर्ष) – अधिवक्ता, कर्नाटक स्टेट बार काउंसिल

खराब मौसम बना हादसे का कारण

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बद्रीनाथ धाम से प्राइवेट कंपनी का एक हेलीकॉप्टर छह यात्रियों को लेकर ऋषिकेश के लिए रवाना हुआ था. उड़ान के दौरान मौसम अचानक खराब हो गया, जिसके चलते चमोली जिले के चाय और थायंग गांव के बीच पहाड़ी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र के पास चाय गांव की पहाड़ी के नजदीक हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया था. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया था.

Latest and Breaking News on NDTV

CM पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा,  ‘चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं. गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.’

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; प्रोफेसर की शर्मनाक करतूत, छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, बात मानो नहीं तो प्रैक्टिकल में दूंगा कम नंबर, गिरफ्तार

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक छात्रा को टेलीग्राम के जरिए अश्लील वीडियो भेजने और प्रैक्टिकल परीक्षा में कम अंक देने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने…

    MURDER; पैसों के लिए दोस्त को उतारा मौत के घाट, जांजगीर में क्लिनिक संचालक और BSP पार्षद का डबल मर्डर

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर -चांपा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 10 लाख रुपए के उधार को हजम करने के लिए एक युवक ने दो…

    You Missed

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार