ACCIDENT; रेत लदे हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम,अवैध ढुलाई का दुष्परिणाम

रायपुर, राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के गोबरा नवापारा में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने एक अज्ञात व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना गोबरा नवापारा नगर के चंपारण चौक के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, चंपारण चौक के पास रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शख्स वाहन के नीचे आ गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसा इतना भीषण था कि हाईवा चालक ने वाहन के नीचे फंसे व्यक्ति को करीब 200 फीट तक घसीट दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि, रायपुर समेत गरियाबंद और धमतरी जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है। यही हाईवा गोबरा नवापारा होते हुए राजधानी रायपुर तक पहुंचते हैं, जिससे इस मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं। अब सवाल यह है कि बार-बार हादसों के बावजूद खनिज विभाग आखिर क्यों चुप है? जिम्मेदार अधिकारियों की निष्क्रियता और ढीली कार्रवाई के चलते अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; LPG की किल्लत के बीच गैस एजेंसी में तैनात बाउंसर ने ग्राहक को पीटा

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई के गैस एजेंसियों में अब गैस एजेंसी के संचालक बाउंसर तैनात करने लगे हैं। इस बीच खुर्सीपार इलाके में स्थित शताक्षी गैस…

    ACCIDENT;पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

    जगदलपुर,  बस्तर में VIP मूवमेंट की जल्दबाजी ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर हुआ ये हादसा सिर्फ एक्सीडेंट नहीं, बल्कि रफ्तार की लापरवाही की खौफनाक तस्वीर…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम