ACTION;महिला कर्मचारी से जूते का फीता बंधवाने वाले सिंगरौली के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर को हटाया

भोपाल, मध्यप्रदेश के सिंगरौली के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर असवन राम चिरावन को महिला लिपिक से जूते का फीता बंधवाना भारी पड़ गया। इसका वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद घटना को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गंभीरता से लिया और अधिकारियों को उन्हें हटाने के निर्देश दिए। शाम को सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें स्थानांतरित कर मंत्रालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाए जाने के आदेश जारी कर दिए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम में इस घटना को लेकर कहा कि नारी का सम्मान सर्वोपरि है। किसी भी महिला से जूते के फीते बंधवाना किसी भी स्थिति में मर्यादित आचरण नहीं है। यह अमानवीय और निंदनीय है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। गनीमत है कि उन्हें हटाया है, निलंबित नहीं किया। बीमार हैं तो छुट्टी पर चले जाते, किसने रोका है।

चिरावन के स्थान पर चितरंगी का अनुविभागीय अधिकारी माइकेल तिर्की को बनाया है। उल्लेखनीय है कि अधिकारियों के इस तरह के व्यवहार की पहले भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं और शाजापुर कलेक्टर सहित कुछ अधिकारियों को हटाकर मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    UPSC; छत्तीसगढ़ में पूर्णकालिक DGP की नियुक्ति में देरी, यूपीएससी ने मुख्य सचिव को भेजा नोटिस

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मुख्य सचिव को कड़ा पत्र भेजकर…

    ELECTRICITY; बिजली बिल भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया के लिए लगेंगे शिविर,साइबर ठगों से बचने उपभोक्ताओं से अपील

    0 बिजली की जानकारी या सहायता के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क करे रायपुर, बिजली बिल के भुगतान संबंधी उपभोक्ताओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां