ACTION; लंबित राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर ने लगाई फटकार,तहसीलदार और नायब तहसीलदार को नोटिस, रीडर की वेतन वृद्धि रुकेगी,उरला पटवारी भी चपेट में

0 कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण
रायपुर, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने धरसींवा तहसील कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। कलेक्टर ने राजस्व के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताई और धरसींवा तहसीलदार व नायब तहसीलदार को शो-काॅज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य में लापरवाही पर रीडर के वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए और पटवारी के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह आज धरसींवा तहसील में राजस्व प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली और पंजी-अभिलेख का अवलोकन किया। लंबित प्रकरणों की सिलसिलेवार जानकारी ली। कलेक्टर ने फाइलों को देखा और अधूरे दस्तावेज संलग्न होने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने खुद कार्यालय के आलमारी को खोलकर फाइलों की पड़ताल की। इस दौरान भारी कमियां मिलने पर धरसींवा तहसीलदार श्री जयेंद्र सिंह और नायब तहसीलदार संदीप सिंह राजपूत को शो-काॅज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही रीडर दिलीप घोष और मिथिलेश ध्रुव के वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के तहत पटवारी प्रतिवेदन नहीं देने पर उरला पटवारी दिलीप नायक के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए है। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि सभी रिकाॅर्ड दुरूस्त किया जाए और राजस्व प्रकरणों की कार्रवाई जल्द सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकरणों में लेट-लतीफी न की जाएं। आम नागरिकों के आवेदनों की सुनवाई कर जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद व एसडीएम नंदकुमार चौबे भी उपस्थित थे।

फौत पंजी अपडेट नहीं होने पर जताई नाराजगी

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ग्राम पथरी और बरबंदा के पटवारी और ग्राम पंचायत कार्यालय में पहुंचे। कलेक्टर ने हल्का पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव से पंजी व अभिलेख के रिकाॅर्ड का अवलोकन किया। फौत प्रकरण के रिकाॅर्ड अपडेट नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसके अलावा अन्य अभिलेखों के रिकाॅर्ड दुरूस्त करने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर के सामने किसान बोले-खाद, बीज की नहीं है कोई कमी

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने धरसींवा के खाद बीज भंडारण केंद्र में पहुंचे और वहां मौजूद किसानों से बातचीत की। कलेक्टर ने किसानों से कहा कि खाद, बीज समय-समय पर मिल रहा है या नहीं। इस पर किसानों ने कहा कि समिति में खाद, बीज की कोई कमी नहीं है। कलेक्टर ने धरसींवा, कुरा और पथरी व बरबंदा गांव के राशन कार्ड दुकानों का निरीक्षण किया और नए राशन कार्ड का वितरण जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    बलौदाबाजार–पलारी, सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बलौदाबाजार के प्रतिनिधि मंडल ने शहीद वीर नारायण सिंह, गुरुघासीदास, संत कबीर के जन्म एवं कर्मभूमि बलौदाबाजार पदस्थापना पर संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष…

    MINING; जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका लगाई जाएगी,निगरानी समिति गठित की जाएगी

    0 जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक, 12.21 करोड़ रुपये का खनिज राजस्व प्राप्त  0 खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण पर रोक के लिए जिला स्तरीय टास्क…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….