ACTION; शराब में मिलावट पर सख्ती,आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित, चार कर्मचारी बर्खास्त

अंबिकापुर, सरगुजा के संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर के बौरीपारा गाड़ाघाट स्थित शराब दुकान में मिलावट का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने के बाद आबकारी उपनिरीक्षक सौरभ साहू को निलंबित कर दिया गया है। चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ ने उक्त कार्रवाई की है।

अंबिकापुर शहर के गाड़ाघाट स्थित शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा मिलावट करते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। कलेक्टर कुंदन कुमार ने भी प्रकरण को गंभीरता से लिया था। उनके निर्देश पर भी जांच चल रही थी। यह वीडियो वहीं के एक निष्कासित कर्मचारी ने प्रसारित किया था।

इधर आबकारी आयुक्त महादेव कावरे ने उपायुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता सरगुजा से जांच कराई थी। जांच में शराब में मिलावटी संबंधी वीडियो विदेशी मदिरा दुकान बौरीपारा अंबिकापुर का पाया गया। आबकारी आयुक्त ने वीडियो में दिख रहे शराब विक्रयकर्ता बृज बिहारी गुप्ता, विजय नंद राजवाड़े, मल्टीपर्पस वर्कर सुरेश कुमार राजवाड़े व सुरक्षा गार्ड रामसेवक तिर्की के विरुद्ध ब्लैक लिस्टेड की कार्रवाई करते हुए नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं दुकान के प्रभारी अधिकारी सौरभ साहू उप निरीक्षक आबकारी को कार्य में लापरवाही पाए जाने पर निलंबित कर दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; पूजा-विधान में व्यस्त थे ग्रामीण, सूनसान जगह पर ले जाकर दो मासूम बाच्चियों से हैवानियत, चुप रहने के लिए दिए 50 रुपए

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के बालौद जिले से डरा देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल यहां 10 और 12 साल की 2 मासूम बच्चियों से बलात्कार की खबर…

    MURSER; 30 लाख के लिए शिक्षक ने की साथी शिक्षक की हत्या, हथौड़े से फोड़ा सिर, फिर महानदी किनारे फेंक दिया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. एक टीचर ने 30 लाख रुपए के लेन-देन के विवाद…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र