POLITICS; नवीन पटनायक की तबीयत बिगड़ी, भुवनेश्वर के SUM अस्पताल में कराए गए भर्ती

भुवनेश्वर,  बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख और ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक को डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत स्थिर बताई गई है. निजी अस्पताल द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया, “नवीन पटनायक को आज शाम 5:15 बजे निर्जलीकरण के कारण भुवनेश्वर के एसयूएम अल्टीमेट मेडिकेयर में भर्ती कराया गया. उनकी हालत स्थिर है और सेहत में सुधार हो रहा है.”

पार्टी नेताओं ने बताया कि 78 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री पटनायक ने शनिवार रात बेचैनी की शिकायत की थी, जिसके बाद कुछ डॉक्टर उनके आवास ‘नवीन निवास’ पर आए थे. प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई. एक वरिष्ठ बीजद नेता ने कहा कि अस्पताल द्वारा जल्द ही विस्तृत स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया जाएगा. पार्टी और उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

इससे पहले पटनायक ने जून के महीने में मुंबई के एक अस्पताल में स्पाइनल सर्जरी करवाई थी. उन्हें सर्वाइकल आर्थराइटिस की समस्या थी, जिसके लिए उन्होंने 22 जून को सर्जरी करवाई थी. सर्जरी के बाद 7 जुलाई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी और 12 जुलाई को वे भुवनेश्वर लौटे थे. नवीन पटनायक के इलाज के दौरान बीजद के प्रदेश स्तर के कामकाज को संभालने के लिए एक 15 सदस्यीय समिति बनाई गई थी, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्रा ने की थी.

ओडिशा में विपक्ष के नेता हैं नवीन पटनायक
नवीन पटनायक ओडिशा के लोकप्रिय राजनेता और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष हैं. वे वर्ष 2000 से लगातार ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं और भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्रियों में गिने जाते हैं. उनका जन्म 16 अक्टूबर 1946 को कटक में हुआ था. वे पूर्व केंद्रीय मंत्री और ओडिशा के दिग्गज नेता बीजू पटनायक के पुत्र हैं. राजनीति में आने से पहले नवीन पटनायक लेखक भी थे और उन्होंने अंग्रेजी में कई किताबें लिखीं. सादगी, साफ-सुथरी छवि और कल्याणकारी योजनाओं के कारण वे जनता में बेहद लोकप्रिय हैं. ओडिशा की राजनीति में उनका दबदबा निर्विवाद है.

  • Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा