POLITICS; बस्तर में आदिवासी सुरक्षित नहीं, दीपक बोले-आदिवासी युवक को नक्सली बताकर गोली मारा

0 कोंडागांव में ग्रामीण युवक को डीआरजी ने गोली मारा, क्या ऐसे ही मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करेगी छत्तीसगढ़ सरकार?

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि कोंडागांव के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोहकामेटा के जंगल में चिड़िया मारने गये एक आदिवासी युवक अभय नेताम को पुलिस (डीआरजी) के जवानो ने गोली मार दिया, युवक चिल्ला रहा था वह नक्सली नहीं है, वह गांव का ही रहने वाला है। इसके बावजूद पुलिस ने पांच रांउड गोली चलाया। युवक कोंडागांव अस्पताल में भर्ती है। उसके परिजन भी मीडिया के सामने आकर बता रहे वह नक्सली नही है। पुलिस का यह रवैया गलत है। अभय नेताम पर गोली चलाने वाले पुलिस के जवानों पर कार्यवाही की जानी चाहिये।

इस मामले की जांच के लिये कांग्रेस ने जांच दल बनाया है। इसमें जांच दल के संयोजक पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, सदस्यगण विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, विधायक सावित्री मंडावी, पूर्व विधायक संत नेताम, महामंत्री रवि घोष, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत देवचंद मातलम, जिला अध्यक्ष बुधराम नेताम शामिल है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में सर्चिंग में निकले डीआरजी के जवान नक्सलियों के द्वारा बिछाये गये आई.ई.डी की चपेट में आये एक जवान दिनेश नाग वीरगति को प्राप्त हो गये। तीन जवान घायल हो गये, मैं दिनेश नाग को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नक्सलियों के इस कायराना करतूत की निंदा करता हूं।
दीपक बैज ने कहा कि पिछले तीन दिनों में बस्तर में घटी दोनो घटनाओ में समानता यह है कि दोनो के ही पीड़ित आदिवासी है। डीआरजी की गोली के शिकार अभय नेताम हो या नक्सलियों के आई.ई.डी के शिकार दिनेश नाग दोनो ही आदिवासी मां के बेटे है। बस्तर में जो हो रहा है उसका शिकार तो आदिवासी ही हो रहा है। सरकार तो केवल बयानबाजी कर रही है। बस्तर में खून खराबा बंद होना चाहिये। क्या ऐसे ही मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करेगी छत्तीसगढ़ सरकार?

  • Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा