KAWASI; मलकानगिरी में रहेंगे कवासी लखमा, कोर्ट से जमानत के बाद दादी का होगा नया ठिकाना

रायपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आरोपी और कोंटा से सात बार के विधायक पूर्व मंत्री कवासी लखमा अब पड़ोसी राज्य ओडिशा के मलकानगिरी में अपना नया ठिकाना बनाएंगे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई सशर्त जमानत के बाद, उन्हें छत्तीसगढ़ की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बस्तर की राजनीति के कद्दावर नेता और पूर्व आबकारी मंत्री का राज्य से बाहर रहना दक्षिण बस्तर के राजनीतिक समीकरणों को बदल सकता है। सुकमा से मात्र 30.3 किलोमीटर दूर मलकानगिरी में रहने से वे अपने क्षेत्र के संपर्क में तो रहेंगे, लेकिन कानूनी बंदिशों के कारण उनकी सक्रियता सीमित रहेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने कवासी लखमा को जमानत देते समय कड़ी शर्तें रखी हैं। आदेश के मुताबिक, जमानत अवधि के दौरान वे छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। उन्हें जिस भी राज्य और जिले में रहना है, वहां के स्थानीय थाना में प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके अलावा, उन्हें अपना पासपोर्ट भी कोर्ट में जमा करना होगा l

सूत्रों के अनुसार, मलकानगिरी जिला मुख्यालय को इसलिए चुना गया है क्योंकि यह उनके गृह जिले सुकमा के बेहद करीब है। कोंटा विधायक होने के नाते उन्हें मिलने वाली वैधानिक सुरक्षा और प्रशासनिक प्रोटोकॉल के समन्वय में यहां से आसानी होगी। साथ ही, परिवार के सदस्यों के लिए भी उनसे मुलाकात करना सरल रहेगा। लखमा रायपुर केंद्रीय जेल से रिहा होने के बाद अपने अधिवक्ताओं से चर्चा कर ओडिशा रवानगी की तैयारी कर रहे हैं।

  • Related Posts

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    POLITICS; सोनम वांगचुक की पदयात्रा को ‘कॉकरोचों’ का समर्थन, 19 सितंबर से ‘लेह चलो आंदोलन’

    नईदिल्ली, सोनम वांगचुक ने 19 सितंबर से लद्दाख में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है. उन्होंने इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए कॉकरोचों से समर्थन मांगा था. हालांकि, कॉकरोच…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व