BJP; भाजपा सहयोग केंद्र बना समस्याओं के समाधान का मंच, कार्यकर्ताओं से मंत्री कर रहे सीधे संवाद,अब ये मंत्री देंगे जवाब

रायपुर,  भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित सहयोग केंद्र इन दिनों कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के लिए उम्मीद का केंद्र बन गया है। प्रदेश सरकार के मंत्री लगातार सहयोग केंद्र पहुँचकर कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं और उनके आवेदनों का त्वरित निराकरण कर रहे हैं।

सहयोग केंद्र में समस्याओं के समाधान से कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजनों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर सहयोग केंद्र पहुँच रहे हैं, जहाँ संबंधित मंत्री मौके पर ही निर्देश देकर समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।

मंत्रियों का कार्यक्रम

  • 9 फरवरी को प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही मौजूद रहेंगे।
  • 10 फरवरी को कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव सहयोग केंद्र में आम जनता की समस्याएँ सुनकर समाधान करेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर राव उपस्थित रहेंगे।
  • 11 फरवरी को कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उनके साथ रहेंगे।
  • 12 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहयोग केंद्र में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नंदन जैन उपस्थित रहेंगे।
  • 13 फरवरी को वन मंत्री केदार कश्यप सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती उनके साथ रहेंगे।
  • Related Posts

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    POLITICS; सोनम वांगचुक की पदयात्रा को ‘कॉकरोचों’ का समर्थन, 19 सितंबर से ‘लेह चलो आंदोलन’

    नईदिल्ली, सोनम वांगचुक ने 19 सितंबर से लद्दाख में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है. उन्होंने इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए कॉकरोचों से समर्थन मांगा था. हालांकि, कॉकरोच…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व