Gen Z; अब तक 8 देशों में युवाओं ने दिखाई अपनी ताकत, नेपाल के बाद पेरू में जेन जी का ताबड़तोड़ प्रदर्शन

नई दिल्ली, नेपाल में पिछले दिनों वहां के युवा (Gen Z) ने देश की सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन का स्तर इस प्रकार का था कि केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

नेपाल की सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाया था, जिसके बाद Gen Z भड़क उठे थे और देशभर में प्रदर्शन करने के बाद सरकारी कार्यालयों तक में तोड़फोड़ की थी। आखिरकार सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा था और फिर सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया है।

पेरू में क्यों शुरू हुआ आंदोलन

इस साल कई देशों में Gen Z का प्रदर्शन देखने को मिला। शुरुआत इंडोनेशिया से हुई थी और अब पेरू में युवाओं ने मोर्चा संभाला है। 27 सितंबर को पूरू की राजधानी लीमा में हजारों युवाओं ने राष्ट्रपति दीना बोलुआर्ते के खिलाफ नारेबाजी और विरेध प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया, जिसके जवाब में युवाओं ने पथराव किया। दरअसल, ये विरोध 20 सितंबर को पेंशन प्रणाली में किए गए बदलावों के बाद शुरू हुए।नए नियम के अनुसार, पेरू में 18 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को किसी ने किसी पेंशन कंपनी से जुड़ना होगा। इसके अलावा राष्ट्रपति बोलुआर्ते और संसद के खिलाफ लंबे समय से जनता में असंतोष बना हुआ है।

अब तक किन-किन देशों में हुआ Gen Z प्रदर्शन?

इसी साल 31 अगस्त से लेकर 1 सितंबर के बीच इंडोनेशिया में युवाओं ने सांसदों के बढ़े भत्ते के खिलाफ आंदोलन किया था। इस प्रदर्शन में 8 लोगों की मौत हो गई थी। आंदोलन के बाद दबाव में राष्ट्रपति प्रबोवो ने आवास भत्ते का फैसला रोक दिया था।

1 सितंबर को नीदरलैंड में भी युवाओं ने आंदोलन किया था। इजरायल की मदद करने की बात को लेकर युवाओं का गुस्सा फूटा था। प्रदर्शन के बाद सरकार ने नीति बदलने का वादा किया था।

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी