POLITICS;पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज इस्पात गोदावरी हादसे के घायलों से मिले,1 करोड़ मुआवजा की मांग

रायपुर, इस्पात गोदावरी हादसे के मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने हादसे में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

दीपक बैज ने कहा कि प्रथम दृष्टिकोण में घटना में बड़ी लापरवाही दिख रही है, वहां पर इंडस्ट्रियल सेफ्टी एक्ट का पालन नहीं हो रहा था। कंपनी प्रबंधन की लापरवाही तो है ही। उद्योगों की बेलगामी के लिए सरकार भी जिम्मेदार है, उद्योग विभाग श्रम विभाग क्या कर रहा है? कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि मृतकों को 1 करोड़ का मुआवजा, घायलों को इलाज के साथ 50 लाख मुआवजा दिया जाए। घटना की जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज किया जाना चाहिए।

इस्पात फैक्ट्री में घटना के बाद ही प्रशासन जागती है,मृतकों के परिजनो को नौकरी दी जाए- विजय झा
मजदूर नेता एवं आम आदमी पार्टी के कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा है कि हमेशा स्पात फैक्ट्रीयों में गर्म लोहे के स्लिप गिरने से दुखद घटनाएं होती हैं। सिलतरा उरला  में अनेक ऐसी फैक्ट्री है जहां मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। श्री झा ने कहा है कि जब-जब घटना घटती है तब प्रशासन जागती है तथा जांच कर खाना पूर्ति करती है। नवरात्रि के दौरान यह दुखद घटना उन 6 मृत मजदूरों के परिवारों के लिए व छत्तीसगढ़ की जनता के लिए अत्यंत दुखद है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की है कि 6 दिवंगत लोगों को एक-एक करोड रुपए मुआवजा दिया जाकर, घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए 10-10 लाख चिकित्सा के लिए प्रदान करने की मांग की है तथा सिलतरा के फैक्ट्री की उच्च स्तरीय जांच कर सुरक्षा व्यवस्था करने की भी मांग की है। श्री झा ने कहा है कि इस घटना से आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य डॉ संदीप पाठक, सह प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकेश अहलवाल ने घटना को दुखद निरूपित करते हुए पीड़ित परिजनों को पर्याप्त सुविधा प्रदान करने की मांग मुख्यमंत्री से की है। 

  • Related Posts

    BJP; स्मृति ईरानी करेंगी राजकाज समीक्षा ,मंत्रियों के कामकाज का भी होगा मूल्यांकन

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू अपने पहले छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दो दिन में 12 महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें करेंगे। 25 और…

    POLITICS; दीपक बैज ने बस्तर दशहरा को मजाक बनाने का लगाया आरोप, रीति-रिवाजों और परंपराओं से हुई छेड़छाड़

    रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे और बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच