AGRICULTURE; सरगुजा में खुलेगी नयी फर्टिलाईजर लैब,कृषि विभाग की जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

0 कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा

रायपुर, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम ने आज यहां अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंडी बोर्ड के सभाकक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्राथमिकता के तौर पर केन्द्रीय और राज्य प्रवर्तित योजनाओं का गुणवत्तापूर्वक और बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने को कहा।

समीक्षा बैठक में मंत्री श्री नेताम ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को विशेष पहल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने सरगुजा में भी फर्टिलाईजर लैब की स्थापना की जाए। मंत्री ने कृषि विभाग के अंतर्गत सभी संस्थाओं के लिए उपलब्ध जमीनों की पुख्ता जानकारी होने के साथ-साथ अवैध कब्जाधारियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के सभी विकासखण्डों में नर्सरी विकसित करने कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मंत्री ने कहा कि अभी भी गांवों में विशेषकर आदिवासी अंचलों में सभी किसानों का क्रेडिट कार्ड नहीं बना है। योजना का प्रचार-प्रसार कर प्राथमिकता के तौर पर शत-प्रतिशत किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाने की दिशा में काम किया जाए, ताकि सभी किसानों को योजना का लाभ मिल सके। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव नगरीय प्रशासन डॉ. अय्याज फकीर भाई तंबोली, मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक यशवंत कुमार उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    रायपुर, जिले के अभनपुर क्षेत्र के भलेरा सहकारी समिति में धान खरीदी को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि समिति के कुछ कर्मचारियों द्वारा धान की…

    STRIKE; वेतन विसंगति समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर KVK कर्मचारियों की बेमुद्दत हडताल 23 से

    0 विश्वविद्यालय बोला- हमारे पास देने को पैसे नहीं रायपुर, छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन विसंगति, सेवा-लाभ बहाली और पिछले 18 महीनों से लंबित देयकों को…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति