SUCCESS; छत्‍तीसगढ़ की टॉपर्स इशिका दो साल से ब्‍लड कैंसर से जूझ रही, अखिल अखबार बांटते हैं….

जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में एक साथ जिले के विद्यार्थियों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को घोषित परीक्षा परिणामों में ग्राम गोंडाहूर की छात्रा इशिका बाला ने 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, ग्राम कोदागांव के 12वीं के छात्र अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरी बार टॉप रैंक प्राप्त किया है। अखिल अखबार बांटने का काम करते हैं।

10 वीं में टाॅप करने वाली इशिका बाला को ब्लड कैंसर हैं और वे इससे जंग लड़ रही है। किसान पिता शंकर बाला और इति बाला की बेटी कुमारी इशिका पिछले दो वर्षों से ब्लड कैंसर से जूझ रही है। इस कारण वह पिछले सत्र की वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाई थी, जिससे वह बहुत निराश थी। लेकिन इस बहादुर बेटी ने हार नहीं मानी। इस सत्र में उन्होंने दोहरी चुनौती का सामना किया और परीक्षा के मैदान में शानदार जीत हासिल की।

अखिल सेन ने बताया कि दसवीं कक्षा में उन्होंने आठवां रैंक प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य 12वीं में ऐतिहासिक रूप से टाप करना था। उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बारहवीं में टाप करना उनके लिए बहुत अच्छा अनुभव है। उन्होंने 11वीं कक्षा से ही अच्छी तैयारी शुरू कर दी थी और 12वीं में भी पूरी मेहनत से पढ़ाई की। अखिल ने कहा कि आज वह बहुत खुश हैं कि उन्होंने वह हासिल कर लिया, जो उन्होंने चाहा था। उन्होंने यह भी बताया कि वह अभी भी अखबार बांटने का काम करते हैं और जब तक संभव होगा, वह इसे जारी रखेंगे।

बिजनेसमैन बनने का लक्ष्य उन्होंने 10वीं कक्षा से रखा है और अभी भी उनका वही लक्ष्य है, जिसके लिए उन्होंने कामर्स विषय चुना है। परिवार में खुशी का माहौल है, क्योंकि अखिल सेन ने यह दूसरी बार टाप रैंक हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत को दिया और अन्य छात्रों को सलाह दी कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। अखिल ने बताया कि वह भविष्य में फाइनेंस सेक्टर में जाना चाहते हैं और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं।

  • Related Posts

    UGC; देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को यूजीसी ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए?

    0 दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ में एक भी नहीं नईदिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया…

    EXAM; परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल एवं हायर  सेकेण्डरी परीक्षा 2026 के विद्यार्थियों की शंकाओं के समाधान हेतु “हेल्पलाइन 2026” का संचालन परीक्षा के एक दिवस पूर्व प्रभावी…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग