EDUCATION;रायपुर पश्चिम को उच्च शिक्षा की नई सौगात, कोटा में शासकीय नवीन महाविद्यालय का शिलान्यास

रायपुर, छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए रायपुर पश्चिम विधानसभा के कोटा क्षेत्र में शासकीय नवीन महाविद्यालय की स्थापना हेतु शिलान्यास समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया. यह कार्यक्रम शीतला तालाब स्थित बड़ा सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.

अपने संबोधन में राजेश मूणत ने कहा कि “कोटा ही नहीं, पूरे रायपुर पश्चिम विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जलनिकासी और युवाओं के कौशल विकास जैसे अनेक क्षेत्रों में व्यापक बदलाव लाया जा रहा है. भाजपा की डबल नहीं, अब ट्रिपल इंजन की सरकार—केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय—जनता की आकांक्षाओं को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है.” “यह नवीन महाविद्यालय न केवल युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के अवसर खोलेगा, बल्कि कोटा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी मजबूती देगा. भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी छात्र संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रह जाए.”

उन्होंने कहा कि हम प्रयास करेंगे कि महाविद्यालय की बिल्डिंग एक वर्ष के अन्दर बनकर तैयार हो जाए. उन्होंने कहा कि अपने स्वयं के भवन में अध्ययन में छात्रों को एक अलग ही गर्वानुभूति होती है.

महापौर  मीनल चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि“रायपुर की भावी पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके, इसके लिए यह महाविद्यालय एक महत्वपूर्ण कदम है. शहर का हर कोना, हर बच्चा शिक्षा से जुड़ सके, यही हमारी प्राथमिकता है. नगर निगम की ओर से हम हर आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे.”

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश मूणत उपस्थित रहे. साथ ही महापौर मीनल चौबे नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, दीपक जायसवाल, प्रीतम ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिकगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए

  • Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा