NEGLIGENCE;स्कूल में दारु के साथ बकरा भात की विदाई पार्टी, डीईओ ने बनाई जांच कमेटी

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से स्कूल में शिक्षकों की दारु के साथ बकरा भात पार्टी की घटना सामने आई है. हिंदुओं के पावन पर्व अक्षय तृतीया के दिन ही जिले के पिथौरा तहसील मुख्यालय में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बकरा भात पार्टी में शराब का सेवन किया गया. इस घटना से स्कूल प्रशासन के प्रति लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.बहरहाल डीईओ ने इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई है.

जानकारी के मुताबिक, स्कूल में सेवारत शिक्षिका कमलजीत जोसेफ और लिपिक तनसिंह वर्मा का विदाई समारोह आयोजित किया गया था. इसमें शिक्षकों ने न केवल बकरा भात की पार्टी की बल्कि शराब का भी सेवन किया। इस मामले में स्कूल के प्राचार्य आशाराम बरिहा ने सफाई दी है कि त्यौहार का ख्याल नहीं रहा और अनजाने में मटन परोसी गई. इसके लिए खेद है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मटन स्कूल परिसर में नहीं पकाया गया था, बल्कि बाहर पकाकर स्कूल में लाया गया था. 

जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत इसे लेकर बेहद नाराज है. उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत मिली है. जांच के लिए कमेटी बनाई गई है, जिसमें सहायक संचालकबीईओ, बीआरसी को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश किया गया है. दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी.

  • Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा