STRIKE; विधानसभा घेराव करने निकले दिव्यांगों को पुलिस ने घसीटा, महिला प्रदर्शनकारियों से बदसलूकी का आरोप

रायपुर, छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए सरकारी नौकरी करने वाले 148 अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर आज प्रदेश के सभी दिव्यांग संघ संयुक्त रूप से राजधानी रायपुर में विधानसभा का घेराव करने निकले थे. जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संघ के लोगों को जबरदस्ती उठा-उठाकर गाड़ी में डाला और नवा रायपुर तूता धरना स्थल ले गई. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें पुलिस महिलाओं और पुरुषों को बलपूर्वक हटाते नजर आ रही है.

जानकारी के मुताबिक, विभिन्न मांगों को लेकर दिव्यांग संघ 100 दिनों से लगातार हड़ताल कर रही है. दिव्यांग संघ आज विधानसभा घेराव करने के लिए निकले थे. इस बीच पुलिस की टीम सतर्क हो गई और धनेली-बिलासपुर रोड से घेराव से पहले ही दिव्यांगजनों को रोक लिया. इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मी दिव्यांगों को बलपूर्वक घसीटते हुए पुलिस वाहन में भरा और टूटा लेकर पहुंचे.  

6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

दिव्यांग संघ की मांग है कि फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी पाने वालों को तत्काल बर्खास्त किया जाए. दिव्यांग कोटे के बैकलॉग पदों पर विशेष भर्ती अभियान किया जाए. दिव्यांगों के पेंशन को 5000 रुपए प्रतिमाह किया जाए. बीपीएल की अनिवार्यता समाप्त की जाए. 21 वर्ष से अधिक अविवाहित दिव्यांग महिलाओं को महतारी वंदन योजना में शामिल किया जाए. 3% पदोन्नति आरक्षण के पालन के लिए परिपत्र जारी किया जाए.  

  • Related Posts

    CS; मुख्य सचिव ने सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य शासन के समस्त विभागों के भार साधक सचिवों की एक उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने विभागीय…

    HOTEL; 111 कमरों वाला Ginger Hotel नवा रायपुर में होगा विकसित, नवा रायपुर के हास्पिटेलिटी सेक्टर को मिली नई पहचान

    रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर अब देश के प्रमुख आधुनिक शहरों के साथ-साथ हॉस्पिटैलिटी और बिजनेस डेस्टिनेशन के रूप में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। इसी दिशा में…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी