REVIEW; स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव 18 सितम्बर को मंत्रालय में अफसरों की लेंगे क्लास,युक्तियुक्तकरण के साथ विभागीय कामकाज की समीक्षा भी करेंगे

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में  कल 18 सितम्बर को सुबह 11 बजे से मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक में शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण में आ रही शिकायतों को लेकर अफसरों की खिंचाई हो सकती है। इस मामले में शिक्षक संगठन के अलावा कांग्रेस ने भी शिक्षा सचिव पर गंभीर आरोप लगाया है।

बताया गया है कि मंत्री गजेन्द्र यादव गुजरात दौरे के बाद अफसरों से मुखातिब होंगे। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण, भवन विहीन एवं डिस्मेन्टल योग्य शालाओं की स्थिति, लघु मरम्मत कार्य, शौचालयों की मरम्मत, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश एवं सायकल वितरण, लंबित पेंशन और वेतन निर्धारण, सेवानिवृत्त एवं मृतक कर्मचारियों को हितलाभ भुगतान, न्यायालयीन प्रकरण की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की जाएगी । इसी प्रकार छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम, रजत जयंती कार्यक्रम तथा सेजेस भर्ती की अद्यतन स्थिति पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा।

इसके साथ ही स्थापना, वित्त, लेखा शाखा में लंबे समय से पदस्थ  क्लेरिकल स्टाफ की जानकारी, आगामी 03 वर्षों की कार्ययोजना, पी.एम. ई-विद्या चौनल एवं दीक्षा पोर्टल के प्रचार-प्रसार, नवीन डाइट सूरजपुर एवं गरियाबंद में पदस्थापना की कार्यवाही तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की सतत मॉनिटरिंग जैसे विषय भी एजेंडा में शामिल हैं। बैठक में लोक शिक्षण संचालनालय, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के वरिष्ठ अधिकारी,सभी संभागीय  संयुक्त संचालक ,समस्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं समस्त जिला मिशन समन्वयक सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    HOLIDAY; बच्चों की बल्ले-बल्ले, 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आगामी त्योहार और शीतकालीन छुट्टियों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अवकाश की घोषणा कर दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार,…

    GEN-Z; संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली निकली,राज्यपाल के नाम 20 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया

    रायपुर, भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त सामाजिक न्याय, समान अवसर, प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण व्यवस्था की रक्षा तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के संवैधानिक अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र