JOB;भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में 2152 पदों पर हो रही भर्ती,आवेदन 12 मार्च तक

नई दिल्ली,  भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में 2152 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट bharatiyapashupalan.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन के अलावा अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। ध्यान रखे कि आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 12 मार्च 2025 निर्धारित है।

पशुधन फार्म निवेश अधिकारी: इस पद पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्ववि‌द्यालय/ संस्था से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए

पशुधन फार्म निवेश सहायक: इस पद पर फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार का भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

पशुधन फार्म संचालन सहायक: इस पद पर आवेदन के लिए कैंडिडेट का भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सभी पदों के लिए आयु सीमा की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 2152 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से पशुधन फार्म निवेश अधिकारी के लिए 362 पद, पशुधन फार्म निवेश सहायक के लिए 1428 पद और पशुधन फार्म संचालन सहायक के लिए 362 पद आरक्षित हैं।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। इस भर्ती में आवेदन के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट bharatiyapashupalan.com पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद Basic Information भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। अब अन्य जानकारी भरकर आवेदन पत्र को पूरा कर लें। इसके बाद पद के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें।

  • Related Posts

    DRDO; आईटीआई पास आउट के लिए डीआरडीओ में नई भर्ती, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर

    नईदिल्ली, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन आईटीआई वालों को नई अपॉर्चुनिटी दे रहा है। डीआरडीओ ने अपने दिल्ली स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च (DIPR) के लिए अप्रेंटिस की नई…

    JOBS; कैनरा बैंक में बिना परीक्षा 3500 पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका

    नईदिल्ली, पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंक में नौकरी पाने का सपना है, तो आप अप्रेंटिसशिप के जरिए इसकी बढ़िया ट्रेनिंग ले सकते हैं। कैनरा बैंक ने हाल ही में…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर