ASIAN GAMES; भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 44 साल बाद जीता गोल्ड, चीन को हराया

नईदिल्ली, एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला हॉकी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। भारत ने चीन को 1-0 के अंतर से हराया। भारतीय टीम ने 10वें मिनट में ही मैच के एकमात्र गोल दाग दिया था। इसके बाद 50 मिनट तक चीन की टीम गोल करने की कोशिश करती रही, लेकिन भारतीय डिफेंस और उसके पीछे खड़ी सविता रूपी दीवार को पार नहीं कर सकी। इसी गोल्ड के आज का दिन समाप्त हुआ। शनिवार को क्रिकेट में गोल्ड मिलने की पूरी संभावना है।

एशियन गेम्स भारतीय महिला हॉकी टीम गोल्ड: वर्ल्ड रैंकिंग में आठवें नंबर पर मौजूद भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर की टीम और मौजूदा एशियाई चैंपियन चीन को 1-0 से हराकर चौंका दिया. 44 साल बाद भारतीय महिलाओं के लिए यह एक ऐतिहासिक गोल्ड मेडल आया, इससे पहले भारत को 1982 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक मिला था. इस जीत से टीम को लॉस एंजलिस ओलंपिक खेलों के लिए सीधा क्वालिफिकेशन भी मिल गया है. ये बात इस वजह से भी खास है क्योंकि टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बावजूद टीम पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थीं.

भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में 1-0 के अंतर से चीन को हराते हुए 44 साल बाद गोल्ड मेडल अपने नाम किया. ये सबकुछ पहले क्वार्टर फाइनल में लालरेमसियामी (10 मिनट) के शानदार गोल और दूसरे क्वार्टर फाइनल में अनुभवी गोलकीपर सविता पुनिया के चमत्कारिक पेनल्टी स्ट्रोक सेव के चलते ही संभव हो पाया. पूरे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चीन कभी भारतीय रक्षापंक्ति को भेद ही नहीं सका. इस तरह भारत अब मेडल टैली में 16 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज के साथ कुल 76 पदक लेकर पांचवें नंबर पर पहुंच चुका है.

44 साल बाद एशियाड में पहली बार गोल्ड
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स का आखिरी स्वर्ण पदक 1982 में खेले गए दिल्ली एशियाई खेलों में हासिल किया था. जब पहली बार महिला हॉकी को इन खेलों में शामिल किया गया था. अबकी बार कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई और कोच मरीन की देखरेख में देश की शेरनियों ने बहादुरी की नई इबारत लिखी.

ओलंपिक कोटा मिलने से दोहरी खुशी
पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय महिला टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. ऐसे में ये जीत बेहद अहम है. अब भारत ने लॉस एंजलिस ओलंपिक 2028 का टिकट कटवा लिया है. पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन के खिलाफ भारत ने दसवें मिनट में ही लालरेम्सियामी के गोल के दम पर बढत बना ली जो अंत तक कायम रही. अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही लालरेमसियामी ने गोल के दाहिने ओर मिली गेंद को सीधे गोल के भीतर डाला.

36 साल की सविता पुनिया रहीं फाइनल की हीरोइन
दूसरे क्वार्टर में सविता ने अपनी बायीं ओर डाइव लगाकर पेनल्टी स्ट्रोक बचाया. 300 मैच खेल चुकीं 36 साल की पूर्व कप्तान सविता पुनिया अगर वह सफल डाइव नहीं लगा पाती तो शायद मैच का नतीजा कुछ और होता. खैर अब चीन को रजत पदक मिला जबकि जापान ने शूटआउट में कोरिया को हराकर कांस्य पदक जीता.

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी

दीपिका (भारत): 21 गोल

नवनीत कौर (भारत): 10 गोल

जियाकी झोंग (चीन): 9 गोल

भारत के लिए 2 अक्टूबर की शुरुआत आर्चरी में गोल्ड और सिल्वर मेडल के साथ हुई। बाद में भी एक सिल्वर मिला। इसके बाद बॉक्सिंग में लवलीना, परवीन और अंकुश ने गोल्ड दिलाया। सेलिंग में कांस्य और कुश्ती में गोल्ड मिला। आगे का दिन भी भारत के लिए पदकों से भरा रहने वाला है। साइकिलिंग के मैडिसन, ओम्नियम और केयरिन इवेंट्स में भी भारतीय चुनौती देखने को मिलेगी। भारत की महिला हॉकी टीम गोल्ड मेडल के लिए चीन से भिड़ रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GAME; छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान,टीमों की जर्सी लॉन्च,पूर्व कप्तान सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर

    *ओलंपियन सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मोर, एस.वी. सुनील, ललित कुमार उपाध्याय, शमशेर सिंह और चिंगलेनसाना सिंह करेंगे टीमों की अगुवाई* रायपुर., भारत के सबसे प्रतिष्ठित और सफल फील्ड हॉकी खिलाड़ियों में…

    CRICKET; स्मृति मांधना की बारी …..

    जिस तरह सूर्यकुमार यादव हिंदुस्तान को अपनी कप्तानी में पुरुष क्रिकेट टीम को टी ट्वेंटी का विश्वकप जिताए थे उस हिसाब से भले ही कप्तान अच्छे साबित हुए थे लेकिन…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा