ASSEMBLY; स्कूली छात्र अब निशुल्क जा सकेंगे जंगल सफारी, देखेंगे बाघ-भालू

रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद लगातार नए-नए वादे किए जा रहे है। दरअसल, इन दिनों विधानसभा का सत्र चल रहा है। इसमें सभी मंत्री अपने-अपने विभाग का बजट पेश कर रहे हैं। शुक्रवार रात तक चले सदन में वनमंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विभागों का बजट पास हुआ।

इस दौरान वनमंत्री कश्यप ने ऐलान किया कि प्रदेश के 12 वीं तक के बच्चों को जंगल सफारी में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही प्रदेश में इको-टूरिज्म बोर्ड बनाने की घोषणा भी की। वहीं, वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए एडवायजरी काउंसिल बनाएंगे।वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इको-टूरिज्म बोर्ड बनाया जाएगा। जंगल सफारी में 12 तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही मानव-हाथी द्वंद रोकने के लिए सात जिलों में मधुमक्खी पालन करेंगे।

वनों में मवेशियों के लिए स्थाई चारागाह की व्यवस्था भी की जाएगी। स्थानीय युवकों को राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं जैसे जंगल लाजेस एंड रिसार्ट कर्नाटक, बाम्बे नेचुरल, हिस्ट्री सोसायटी से नेचर-गाइड के रूप में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों का 5500 रुपए प्रति मानक बोरा देने के साथ ही उन्हें चरणपादुका योजना का लाभ भी दिया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    नायिका और अभिनेत्री में क्या फर्क है? आम भाषा में दोनों में कोई अंतर नहीं दिखता है। नायिका हमेशा नायक की होती है।अभिनेत्री, अभिनय का सामर्थ्य रखती है याने अभिनेत्री…

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि यह टाइटल समाज के एक वर्ग को बदनाम…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश