BJP; अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ में 115 अटल परिसरों का होगा लोकार्पण

रायपुर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जंयती 25 दिसंबर को मनाई जाएगी. इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि गुरुवार को 115 अटल परिसरों को लोकार्पण किया जाएगा.

कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे

डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने रायपुर के सर्किट हाउस में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर 115 अटल परिसरों का लोकार्पण किया जाएगा. इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लोग वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़ेंगे.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने साल 2025 को अटल निर्माण वर्ष घोषित किया था. देश के निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी का विशेष योगदान रहा है. गांव के गरीब किसानों के लिए अटल जी ने काम किया. आधुनिक भारत का निर्माता हैं. छत्तीसगढ़ का निर्माण करने वाले अटल बिहारी जी है.

सीएम साय ने साल 2024 किया था भूमिपूजन

साल 2024 में छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद 25 दिसंबर 2025 को सीएम विष्णुदेव साय ने इन अटल परिसरों का भूमिपूजन किया था. ये अटल परिसर अलग-अलग संभागों में हैं. सबसे ज्यादा अटल परिसर दुर्ग संभाग में 31 हैं. रायपुर संभाग में 25 अटल परिसर, बिलासपुर संभाग में 18 अटल परिसर, बस्तर संभाग में 22 अटल परिसर और सरगुजा संभाग में 19 अटल परिसर हैं.

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस के सभी सांसदों के लिए व्हीप जारी, 29 नवंबर तक सभी को दिल्ली पहुंचने का निर्देश

    नईदिल्ली, संसद के आगामी विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 को देखते हुए कांग्रेस ने देश भर के अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है. कांग्रेस…

    POLITICS; कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के सामने भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के समर्थकों ने जमकर की नारेबाजी

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच दुर्ग में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में एक बार फिर पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी देखने को मिली। एसएनजी…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..