BANGLADESH; तारिक रहमान की 17 साल बाद ढाका वापसी, मां खालिदा ज‍िया से की मुलाकात, बांग्लादेश में बनेंगे अगले PM?

ढाका, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष और पूर्व पीएम जिया परिवार के बेटे तारिक रहमान अपने देश लौटे हैं। रहमान करीब 17 वर्ष तक लंदन में स्व-निर्वासन में रहने के बाद ढाका आए हैं। ढाका में बीएनपी के नेताओं और समर्थकों समेत कई लाख लोग उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर जुटे हैं। शेख हसीना के देश से बाहर होने की स्थिति में आगामी चुनाव में बीएनपी और तारिक रहमान को सबसे प्रमुख चेहरा माना जा रहा है। वह फिलहाल बांग्लादेश के अगले पीएम के तौर पर सबसे मजबूत नाम हैं।

तारिक रहमान के 17 साल बाद बांग्‍लादेश पहुंचते ही बीएनपी के समर्थकों ने उनका जोरदार स्‍वागत किया। सड़कों पर भारी भीड़ जमा है। तारिक एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस भाषण पर भारत से लेकर दुनिया की नजर होगी। बांग्‍लादेश में छात्र नेता हादी की हत्‍या के बाद भारी तनाव है और तारिक इस पर बोल सकते हैं।

खालिदा जिया के बेटे और बीएनपी के चीफ तारिक रहमान अपनी दूसरी पारी शुरू करने के लिए 17 साल बाद ढाका लौट आए हैं। रहमान की सुरक्षा के लिए भारी सुरक्षा बंदोबस्‍त किया गया है। तारिक रहमान स्‍थानीय समयानुसार शाम को 3 बजे देश के नाम संबोधन करेंगे। ढाका पहुंचने पर तारिक रहमान ने अपनी मां खालिदा जिया से मुलाकात की। तारिक रहमान बुलेट प्रूफ बस से रैली स्‍थल पर पहुंचेंगे।

पार्टी की कमान संभालेंगे तारिक

तारिक रहमान की मां खालिदा जिया पिछले महीने से गंभीर रूप से बीमार हैं और ढाका के अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में आगामी चुनावों में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए तारिक आए हैं। तारिक के नेतृत्व में ही बीएनपी आगामी चुनाव में मैदान में उतरने जा रही है।

बांग्‍लादेश के अगले पीएम बन सकते हैं तारिक

रहमानअमेरिकी विश्‍लेषक माइकल कुगलमैन का मानना है कि तारिक रहमान बांग्‍लादेश के अगले पीएम बन सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि तारिक रहमान 17 साल बाद विदेश में निर्वासन से वापस लौटे हैं। तारिक रहमान की वापसी बांग्‍लादेश में पिछले कई सालों में सबसे बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में से एक है। कुगलमैन ने कहा कि यह तारिक रहमान के लिए परीक्षा की भी घड़ी है। वह किस तरह से अपने लोगों से फिर से कनेक्‍ट करते हैं, यह देखना होगा।

तारिक रहमान को पीएम के बराबर सुरक्षा

तारिक रहमान को खतरे को देखते हुए पीएम के बराबर सुरक्षा दी गई है। बीएनपी नेता को बांग्‍लादेश की स्‍पेशल फोर्स के कमांडो अपने घेरे में लिए हुए हैं। एयरपोर्ट से तारिक रहमान सीधे ढाका जाएंगे। तारिक के स्‍वागत के लिए करीब 50 लाख लोगों के जमा होने का दावा किया गया है। माना जा रहा है कि तारिक के आने से बांग्‍लादेश में नई राजनीति का दौर शुरू होगा।

  • Related Posts

    BJP; स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी, राम माधव को भी 2 राज्यों का प्रभार, बीजेपी संगठन में फेरबदल

    नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के सभी राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को…

    DJP; इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान

    रायपुर, सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव दिल्ली में उपचार के बाद कल बुधवार को छत्तीसगढ़ लौटेंगे। वे दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास से रवाना होकर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर