RBI;100-200 के नोटों पर बैंकों को दिया अल्टीमेटम, लोगों को राहत दिलाने नियमित आपूर्ति करें

नईदिल्ली, RBI ने सभी बैंकों को सितंबर 2025 तक 75 फीसदी ATM में 100 और 200 रुपयों के नोटों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। 2026 तक 90% ATM से छोटे नोट मिलने चाहिए, नहीं तो बैंकों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। अब ATM से ₹500 के बड़े नोटों की झंझट से राहत मिलने वाली है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने सोमवार को एक अहम निर्देश जारी करते हुए सभी बैंकों और व्हाइट लेबल ATM ऑपरेटर्स (WLAOs) से कहा है कि वे ATM से ₹100 और ₹200 के नोटों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करें।

इस कदम का मकसद है आम जनता को छोटे लेन-देन में सुविधा देना, जो अक्सर बड़े नोट मिलने पर मुश्किल में पड़ जाती है।

क्या है नया नियम?
RBI ने स्पष्ट किया है कि 30 सितंबर 2025 तक सभी ATM में कम से कम एक कैसेट से ₹100 और ₹200 के नोट मिलने चाहिए। इसके बाद, 31 मार्च 2026 तक 90% ATM को इस नियम का पालन करना अनिवार्य होगा। RBI का कहना है कि यह फैसला “जनता की अधिक उपयोग में आने वाली मुद्रा की उपलब्धता बढ़ाने” के उद्देश्य से लिया गया है।

क्यों ज़रूरी था ये कदम?
ATM से ज़्यादातर समय ₹500 के नोट ही निकलते हैं, जिससे सब्जी, किराना या छोटे दुकानों पर भुगतान करना मुश्किल हो जाता है। अब छोटे नोटों की उपलब्धता से छोटे व्यापारियों और आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।

ATM ट्रांजैक्शन फीस में भी बढ़ोतरी
RBI ने पिछले महीने ATM लेन-देन से जुड़ी फीस भी बढ़ा दी थी। 1 मई से, हर ट्रांजैक्शन पर फीस ₹2 बढ़ाकर ₹23 कर दी गई है। फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की इंटरचेंज फीस ₹17 से बढ़ाकर ₹19 कर दी गई है। नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए यह ₹6 से ₹7 हो गई है। इन फीस पर अलग से GST भी लागू होगा।

  • Related Posts

    CEMENT; सीमेंट 30 रुपये महंगा, रातों -रात कम्पनियों ने बढाए दाम, ठेकेदार-विल्डर्स हालाकान

    रायपुर, प्रदेश में एक बार फिर सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी ने निर्माण क्षेत्र को प्रभावित कर दिया है। सोमवार से कंपनियों ने सीमेंट के दाम 30 रुपए प्रति बोरी…

    ORACLE LAYOFFS; अमेरिकी कंपनी ने 30,000 लोगों की छीनी नौकरी, इनमें 12,000 भारतीय भी, एक ईमेल से सब खत्म !

    रायपुर, अमेरिकी IT कंपनी Oracle ने दुनिया भर में लगभग 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इन छंटनियों का असर भारत पर भी पड़ा है, जहाँ लगभग 12,000…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……