TERROR ATTACK; पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े कदम उठाने के बाद अब डिप्लोमेट तलब, अटारी सीमा बंद, सर्वदलीय बैठक आज

नई दिल्ली, पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका साफ होने के बाद मोदी सरकार एक्शन में हैं। बुधवार देर शाम सीसीएस (कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी) की बैठक के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच कदम उठाए। इसके बाद देर रात दिल्ली में पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक साद अहमद वराइच को तलब किया गया है। साथ ही पाकिस्तान के सैन्य राजनयिकों को पर्सोना नॉन ग्राटा नोट भेजा। इस बीच, मृतकों के शव उनके शहरों में पहुंचने लगे हैं। हर परिवार में गमगीन माहौल है और देश में गुस्सा है। पीएम आवास पर मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक हुई, जिसमें इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएस अज‍ित डोभाल समेत कई अफसर मौजूद रहे।

आज से अटारी बॉर्डर बंद, सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

  • पहलगाम आतंकी हमले के बाद गुरुवार का दिन अहम होने जा रहा है। सरकार द्वारा लागू की गई पाबंदियां दिखाई देने लगी हैं। आज सुबह अटारी बॉर्डर पर सन्नाटा रहा। सरकार ने इसे तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया था।
  • वहीं, सरकार ने नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे और सभी दलों को हालात की जानकारी देंगे और सरकार के रुख से अवगत करवाएंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के 5 बड़े एक्शन

  • भारत ने पाक से सिंधु जल समझौता रोका
  • अटारी स्थित चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया
  • पाक नागरिकों को सार्क वीजा स्कीम के तहत दिया गया वीजा रद
  • पाक उच्चायोग के रक्षा, नौसेना व वायुसेना सलाहकारों को वापस भेजा जाएगा
  • पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 की गई

दोषियों को दी जाएगी सजा

सीसीएस ने पूरी स्थिति की समीक्षा की और सभी सैन्य बलों को उच्चस्तरीय सतर्कता बरतने का आदेश दिया। यह संकल्प लिया गया कि पहलगाम हमले के दोषियों को दंडित किया जाएगा और उनके आकाओं को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

पहलगाम आतंकी हमले में 27 लोगों की हुई थी मौत

बैसरन घाटी को भारत का स्विजरलैंड कहा जाता है। यहां मौजूद पर्यटकों पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई है। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मरने वालों में UP, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। नेपाल और UAE के एक-एक नागरिक और 2 स्थानीय भी हताहत हुए हैं।

  • Related Posts

    MURDER; मामूली से विवाद में नाबालिगों ने की हत्या! रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में चौंका देने वाला मामला

    रायपुर, राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, श्रीराम नगर हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य फरार…

    CRIME; 2 करोड़ के गांजा और 6.5 लाख रूपए के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार,उडीसा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे

     गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले की पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।देवभोग थाना पुलिस ने NH-130C के खुटगांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….