TERROR; पहलगाम हमले में शामिल थे आसिफ फौजी, सुलेमान शाह, अबू तल्हा, आदिल गुरी और आसिफ शेख

नई दिल्ली, पहलगाम आतंकी हमले के अगले दिन एक्शन जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार आगे की रणनीति बनाने में जुटी है। वहीं आतंकियों के बारे में भी जानकारी मिलने लगी है। कुल मिलाकर पहलगाम आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़ गए हैं।

इस बीच, पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश जारी है। सेना ने एक दोपहर से इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, आतंकियों में 2-3 स्थानीय सहयोगी शामिल थे। इन लोगों ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। ये स्थानीय लोग पाकिस्तान से आए 6-7 आतंकियों को वहां लेकर आए, जहां भारत के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक आते हैं।

आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की जानकारी सामने आने लगी है। कुछ के नाम भी पता चल गए हैं। हमले का शिकार लोगों के बताए अनुसार स्केच भी जारी किए गए हैं। अभी आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा के स्केच जारी हुए हैं। पता चला है कि हमले वाली जगह 7 आतंकी मौजूद थे। 4 ने हमला किया। अन्य आतंकियों में आदिल गुरी और आसिफ शेख के नाम सामने आए हैं।

धर्म पूछा और मार दी गोली

पहलगाम हमलों के पीड़ितों ने बताया कि किस तरह आतंकी सुरक्षाबलों की वर्दी में आए थे और धर्म के नाम पर हत्या की गई। कानपुर निवासी शुभम अपनी पत्नी एशान्या के साथ बैसारन घाटी में थे। एशान्या ने बताया कि अचानक पहाड़ी में छिपे करीब 12 से 15 आतंकवादी सामने आ जाते हैं। शुभम से सवाल करते हैं, मुसलमान हो या हिंदू? जवाब नहीं मिलने पर कलमा पढ़ने को कहते हैं। शुभम चुप रहे। इस पर आतंकियों ने बाल पकड़कर सीधे उनके सिर में गोली मार दी। अचानक हुई घटना से एशान्या सन्न रह जाती हैं।

  • Related Posts

    MURDER; मामूली से विवाद में नाबालिगों ने की हत्या! रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में चौंका देने वाला मामला

    रायपुर, राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, श्रीराम नगर हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य फरार…

    CRIME; 2 करोड़ के गांजा और 6.5 लाख रूपए के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार,उडीसा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे

     गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले की पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।देवभोग थाना पुलिस ने NH-130C के खुटगांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….