AWARD;काव्य महाकुंभ 2026 में सुषमा प्रेम पटेल को मिला “शब्द शिखर सम्मान 2026”

रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच, रायपुर द्वारा आयोजित “काव्य महाकुंभ 2026” में सुप्रसिद्ध साहित्यकारा एवं छंद साधिका सुषमा प्रेम पटेल को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं, छंदबद्ध काव्य-सृजन तथा हिंदी साहित्य के प्रति समर्पित योगदान के लिए “शब्द शिखर सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह 31 मई 2026, रविवार को वृंदावन सभागृह, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकारों, कवियों एवं साहित्य प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सुषमा प्रेम पटेल अपनी रचनात्मकता, छंदों पर सशक्त पकड़ तथा साहित्य के विविध आयामों में निरंतर सक्रिय सहभागिता के लिए जानी जाती हैं। उनकी रचनाएँ संवेदना, संस्कार, सामाजिक चेतना और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त करती हैं। साहित्य के क्षेत्र में उनके सतत योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त होने पर सुषमा प्रेम पटेल ने इस उपलब्धि को अपने पाठकों, साहित्यिक सहयोगियों एवं परिवारजनों के स्नेह और प्रेरणा का परिणाम बताते हुए संस्था वक्ता मंच के प्रति आभार व्यक्त किया। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RETIRE; पावर कंपनी से मुख्य अभियंता साव एवं देवांगन सहित 7 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ में आयोजित सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में दो मुख्य अभियंताओं सहित सात अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी…

    RAILWAY; रेल परिवार से रायपुर मंडल के 17 सदस्य सेवानिवृत्त,समस्त भुगतान प्रमाण-पत्र दिया गया

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल परिवार के 17 सदस्य जुलाई 2026 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सामान्य सेवानिवृत…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र