AWARD; खेल अलंकरण समारोह में राज्य के खेल प्रतिभाओं का 14 मार्च को होगा सम्मान

रायपुर, राज्य के खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए 14 मार्च  को राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य में स्वीकृत 31 खेलो इण्डिया लघु केन्द्र, खेलो इंडिया सेन्टर, राज्य की सभी खेल अकादमियां एवं विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का 120 सेकेण्ड अवधि का वीडियो स्पॉट एच डी फॉरमेट में निर्माण कर 12 मार्च तक अनिवार्य रूप से संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण को उपलब्ध कराने कहा गया है।
ज्ञात हो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रारंभ की गई खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के 31 जिलो में खेलो इण्डिया सेंटर्स की स्वीकृति दी गई है। इसमें राज्य के नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, जशपुर, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, सरगुजा, जैसे आदिम जनजाति बाहुल्य जिले भी सम्मिलित है। इसी तरह 31 खेलो इंडिया सेंटर के साथ- साथ भारत सरकार द्वारा राज्य के बिलासपुर में भी तीन खेलो-हॉकी, एथलेटिक और तीरंदाजी के लिए खेलो इंडिया एक्सिलेंस सेंटर की स्वीकृति दी गई है, जिसमें खिलाडियों के लिए आधुनिक खेल उपकरण तथा प्रशिक्षण हेतु अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षक, फिजियोथेरेपिस्ट आदि अन्य सुविधाएं हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
खेलो इंडिया सेंटर्स में अधोसंरचना विकास एवं उन्नयन कार्य, खेल उपकरण, आदि हेतु 5 लाख रुपए तथा खेल सामग्री, परिधान आदि हेतु प्रतिवर्ष 2 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति भारत सरकार की ओर से मिलेगी। इसी तरह प्रशिक्षक को  25 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाना शामिल है। इस योजना से राज्य में नवोदित राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में भरपूर मदद हुई है।
राज्य में 31 खेलो इंडिया सेंटर
राज्य के नारायणपुर जिले में मलखम्भ, बीजापुर, दंतेवाड़ा, महासमुंद और बिलासपुर के शिवतराई में तीरंदाजी, गरियाबंद में व्हॉलीबॉल, सरगुजा, बलौदाबाजार, सुकमा, बलरामपुर, कोरबा, सूरजपुर, मुंगेली, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सक्ति में फुटबॉल, जशपुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और बस्तर में हॉकी, बालोद और रायपुर में वेटलिफ्टिंग, कबीरधाम, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बेमेतरा और दुर्ग के पाटन में कबड्डी, कांकेर में खो-खो, रायगढ़ और कोरिया में बैडमिंटन, धमतरी में कुश्ती, कोण्डागांव में आरचरी खेल का सेन्टर स्थापित है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश