रायपुर, छत्तीसगढ़ की बेटी तिल्दा निवासी चारु पांडेय ने महज 23 वर्ष में दिल्ली पुलिस से लेकर रेलवे तक के 19 परीक्षाएं सफलतापूर्वक पास किए. वर्तमान में CAG विशाखपटनम में ऑडिट ऑफिसर के तौर पर कार्यरत चारु पांडेय को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोल्ड मैडल से सम्मानित करेंगी.
चारु ने SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, IBPS PO, SSC GD, SSC CPO, NET-JRF, SBI Clerk, CGTET, RRB Group D, RRB NTPC, CG SI, Delhi Police, CG NHM और Transport Sub Inspector जैसी कई बड़ी परीक्षाएं क्वालिफाई की हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने साल 2023 में फिर से SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS और RRB Group D जैसी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
चारु पांडेय की असाधारण उपलब्धियों और सरकारी सेवा में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित करेंगी। यह सम्मान केवल चारु के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि छोटे शहरों और कस्बों से निकलने वाले युवा भी देशभर में अपनी पहचान बना सकते हैं।
चारु पांडेय, प्रवीण कुमार पांडेय और सुधा पांडेय की बेटी हैं। परिवार का कहना है कि चारु बचपन से ही पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर और मेहनती रही हैं। उन्होंने कभी भी असफलता से डरकर पीछे हटना नहीं सीखा। चारु की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। तिल्दा समेत पूरे छत्तीसगढ़ में लोग उनकी उपलब्धियों की सराहना कर रहे हैं।
CAG में निभा रहीं अहम जिम्मेदारी
चारु पांडेय मई 2025 में CAG चेन्नई में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) के रूप में पदस्थ हुईं। अपने काम और कार्यशैली से उन्होंने बेहद कम समय में अधिकारियों और विभाग का भरोसा जीत लिया। उनकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने उन्हें वर्ष 2026 का “बेस्ट AAO” पुरस्कार प्रदान किया। इसके बाद जनवरी 2027 में उन्हें प्रमोशन मिला और वर्तमान में वे CAG विशाखपटनम में ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। कम उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालना और उसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चारु की प्रतिभा और मेहनत को दर्शाता है।







