Bigg Boss;अंकिता लोखंडे ने अपने ही पति पर लगाया भद्दा आरोप, यूजर्स बोले- लगता है साइको हो गयी

 नई दिल्ली, बिग बॉस सीजन 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन लगातार अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों के बीच आए दिन सलमान खान के शो में किसी न किसी बात को लेकर महासंग्राम छिड़ ही जाता है। दोनों की बढ़ती लड़ाइयों को देखते हुए यूजर्स तो ये प्रेडिक्शन तक कर चुके हैं कि बिग बॉस 17 से बाहर आते ही अंकिता लोखंडे-विक्की जैन एक-दूसरे से तलाक ले लेंगे।

सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की टीम लगातार उनकी प्यार भरी वीडियो पोस्ट करते हैं, तो वहीं सलमान खान के शो में हाल ही में अंकिता लोखंडे ने लड़ाई के बाद अपने पति पर इतना भद्दा आरोप लगाया है, जिसे ‘पवित्र रिश्ता’ एक्ट्रेस के मुंह से सुनकर यूजर्स भी हैरान रह गए हैं।

अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को बताया ‘वुमनाइजर’

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिश्ते में अब सिर्फ सलमान खान या हाउसमेट्स ही नहीं, बल्कि परिवार भी शामिल भी हो चुका है। बीते हफ्ते ही जब अंकिता लोखंडे की सास बिग बॉस के घर में आई थीं, तो उन्होंने एक्ट्रेस को उल्टी-सीधी बातें कही थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके सपोर्ट में उतर आए थे।हालांकि, अब अंकिता ने नेशनल टीवी पर अपने पति विक्की जैन पर ऐसे आरोप लगाए हैं, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है। हाल ही में एक एपिसोड में अंकिता-विक्की के बीच फिर जमकर बहस हुई। इस लड़ाई के बीच ही अंकिता ने विक्की को वॉर्न करते हुए कहा कि उन्हें नेशनल टीवी पर वुमनाइजर की तरह नहीं दिखना चाहिए।

अंकिता की इस बात को सुनकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाए और एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल कर दिया।एक यूजर ने लिखा, अंकिता लोखंडे कितनी गन्दी महिला है। विक्की जैन को वुमनाइजर की तरह दर्शा रही है। खुश हूं कि विक्की जैन ने उन्हें आइना दिखा दिया”।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    नायिका और अभिनेत्री में क्या फर्क है? आम भाषा में दोनों में कोई अंतर नहीं दिखता है। नायिका हमेशा नायक की होती है।अभिनेत्री, अभिनय का सामर्थ्य रखती है याने अभिनेत्री…

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि यह टाइटल समाज के एक वर्ग को बदनाम…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश