Biography; 1990 से लगातार आठ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल सीएम साय सरकार में बनेंगे मंत्री

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम आने के 19 दिन बाद आज विष्‍णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया जाएगा। इस मंत्रिमंडल में भाजपा से लगातार आठ बार विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल को शामिल किया गया है।

रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल आठवीं बार के विधायक हैं। वह अविभाजित मध्यप्रदेश में पटवा सरकार में मंत्री रहे, इसके बाद रमन सरकार के तीनों कार्यकाल में मंत्री रहे हैं। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को 67,919 मतों के अंतर से हराया।

पटवा सरकार के बाद बृजमोहन अग्रवाल रमन सरकार के तीनों कार्यकाल में रहे मंत्री

बृजमोहन अग्रवाल का जन्म एक मई 1959 को रायपुर में हुआ था। कामर्स व आर्ट्स दोनों विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले बृजमोहन अग्रवाल ने एलएलबी की डिग्री भी ली है। वे मध्य प्रदेश से बंटवारे से पूर्व भी मंत्री का पद संभाल चुके हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।

अग्रवाल ने मात्र 16 साल की उम्र में ही 1977 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ले ली थी। वर्ष 1981 और 1982 के दौरान वे छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे। 1984 में वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने। 1988 से 1990 तक वे भाजयुमो के युवा मंत्री भी रहे। 1990 में वे पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक चुनकर आए। वे राज्य के सबसे युवा एमएलए थे। इसके बाद से 1993, 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 में वे विधायक चुने गए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; छत्तीसगढ में रोजाना 20 बेटियों समेत 54 महिलाएं लापता हो रही, भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलायें एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन 34 महिलायें एवं 20 बेटियां गायब हो रही है,…

    POLITICS; पीसीसी चीफ का ऐलान,उडीसा में कांग्रेस अब अकेले लड़ेगी पंचायत और निकाय चुनाव, बीजेडी से गठबंधन नहीं

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष भक्तचरण दास ने घोषणा की है कि कांग्रेस आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…