Birthday: 60 के हुए CM साय, बच्‍चों संग मनाया जन्‍मदिन, पीएम मोदी सहित दिग्‍गजों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का आज जन्‍मदिन है। मुख्‍यमंत्री साय आज 60 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सीएम साय को जन्‍मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह ने सीएम साय को जन्‍मदिन की बधाई दी है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम में अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केक काटा और बच्चों को केक खिलाया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों को खूब दुलार किया। इस मौके पर पद्मश्री जागेश्वर यादव भी मौजूद रहे। एक दिन पहले भाजपा कार्यालय में मंत्री सहित प्रदेश भाजपा के दिग्‍गज नेताओं ने मुख्‍यमंत्री साय को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष  किरण देव ने मुख्‍यमंत्री को शुभकामना संदेश देते हुए एक्‍स पर तस्‍वीर शेयर किया है। किरण देव ने अपने संदेश में लिखा है, प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मैं उनके सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूं।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने बच्चों को दिया न्योता भोज

इधर, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने अपने विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत टेमरी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चों संग न्योता भोज दिया। विधायक साहू ने सीएम साय के जन्मदिन के एक दिन पूर्व आज स्कूली बच्चों के साथ न्योता भोज कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामना प्रेषित किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज 21 फरवरी को जन्म दिवस है। विधायक साहू ने बच्चों को स्वयं भोजन परोसा एवं उनके बीच चटाई पर बैठकर भोजन भी किया। भोजन के दौरान विधायक ने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए बच्चों को पौष्टिक भोजन के लाभ और शिक्षा ग्रहण के महत्व पर बात करते दिखे। स्कूली बच्चे अपने बीच अपने विधायक को भोजन परोसते और भोजन ग्रहण करते देख काफ़ी उत्साहित रहें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व