BJP के खिलाफ 212 बिंदुओं में रमन कार्यकाल के 34 घोटाले का काला चिठ्‌ठा; मोदी सरकार पर 85 पॉइंट

रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा के खिलाफ 212 बिन्दुओं में आरोप पत्र जारी कर दिया। इसे कांग्रेस ने भाजपा का काला चिठ्‌ठा नाम दिया है। इसमें केंद्र की मोदी सरकार के साथ ही प्रदेश की पूर्व में रही रमन सरकार पर भी कांग्रेस ने निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, हम भाजपा का काला चिट्ठा जारी कर रहे हैं।

काला चिठ्‌ठा में घोटाले, शोषण और जन विरोधी नीतियों की बात

रायपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की ओर से जारी किए गए इस काले चिठ्‌ठे में केंद्र की मोदी सरकार पर कुशासन का आरोप लगाया है। उनके फैसलों को जन विरोधी बताते हुए इसकी लिस्ट भी उसमें दी गई है। इसके अलावा प्रदेश में रमन सिंह के कार्यकाल में घोटाले और शोषण का आरोप लगाया है। कांग्रेस की ओर भाजपा को किसान और आदिवासी विरोधी बताया गया है।

  • मोदी सरकार के खिलाफ 85 पॉइंट
  • मोदी सरकार के कुशासन और जन विरोधी फैसले के 26 बब
  • रमन सरकार और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के घोटाले की 34 पॉइंट
  • रमन सरकार में छत्तीसगढ़ के शोषण से संबंधित 54 पॉइंट
  • बीजेपी को आदिवासी विरोधी बताने वाले 9 पॉइंट
  • बीजेपी को किसान विरोधी बताने वाले 4 शामिल पॉइंट
  • बीजेपी के आदिवासी अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ा वर्ग गरीब विरोधी बताने वाला एक पॉइंट

रमन सिंह सरकार पर घोटाले का आरोप

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 15 साल तक शासन करने वाली रमन सिंह सरकार और उनके मंत्रिमंडल पर घोटाला करने का आरोप लगाया है। इसके लिए बाकायदा 34 पाॅइंट में इन घोटालों की एक लिस्ट भी जारी की गई है।

  1. 36000 करोड़ का नान घोटाला?
  2. पनामा पेपर घोटाला।
  3. मोवा धान घोटाला।
  4. कुनकुरी चावल घोटाला।
  5. आंख फोड़वा कांड नकली दवाओं से लोगो की आंखों की रोशनी चली गयी।
  6. गर्भाश्य कांड स्मार्ट कार्ड के लिये महिलाओं के गर्भाशय निकाल लिये। स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर थे।
  7. नसबंदी कांड नसबंदी कांड में महिलाओं पर नकली दवाओं का प्रयोग किया।
  8. डीकेएस घोटाला।
  9. शिवरतन शर्मा के भतीजे द्वारा किया गया धान परिवहन घोटाला।
  10. शासकीय भूमि का कब्जा।
  11. पोरा बाई कांड।
  12. तत्कालीन शिक्षा मंत्री केदार कश्यप की पत्नी की जगह कोई और महिला बैठी परीक्षा देने।
  13. फर्नीचर घोटाला।
  14. विज्ञान उपकरण खरीदी में घोटाला।
  15. 4400 करोड़ का आबकारी घोटाला।
  16. 1667 करोड़ गोशाला के नाम पर चारा, दवाई एवं निर्माण में किया घोटाला।
  17. बीज निगम में दवाइयों, बीज एवं कृषि यंत्रों की खरीदी में किया गया घोटाला
  18. स्टेट वेयर हाउस के गोदामों के निर्माण में घोटाला।
  19. स्वास्थ्य विभाग में मल्टी विटामिन सिरप में घोटाला।
  20. जमीन घोटाला ।
  21. झलकी घोटाला (बृजमोहन अग्रवाल) ।
  22. परिवहन चेक पोस्ट पर घोटाला।
  23. मोबाइल खरीदी में घोटाला।
  24. बारदाना घोटाला।
  25. भदौरा जमीन घोटाला (अमर अग्रवाल) ।
  26. पुष्प स्टील घोटाला ।
  27. चौबे कालोनी जमीन घोटाला।
  28. इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला।
  29. स्काई वाक घोटाला।
  30. एक्सप्रेस वे घोटाला।
  31. बिलासपुर सकरी बाइपास घोटाला।
  32. तेंदुपत्ता खरीदी घोटाला (300 करोड़)।
  33. चिट-फंड घोटाला ।
  34. रतन जोत घोटाला । कांग्रेस और उसके नेता किसी से नहीं डरते छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता में कांग्रेस को लेकर 5 साल बाद भी उत्साह दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि, प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा। उन्हें केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से डराया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस किसी से नहीं डरती। न हमारे नेता डरते हैं, न राज्य की जनता डरती है। छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा का कुशासन रहा है। भाजपा पर सैलजा के 10 बड़े आरो 0 केंद्र सरकार का काले कारनामें जनता को जानना जरूरी है 0 भाजपा झूठ की राजनीति को बढ़ावा देती है 0 छत्तीसगढ़ आकर केंद्रीय मंत्री गलत बयानबाजी करते हैं 0 भाजपा का देश में असली चरित्र आदिवासी और दलित विरोधी है 0महंगाई आज चरमसीमा पर है 0 चुनाव आ गया है तो गैस सिलेंडर याद आ गया 0 चुनाव आ गया तो महंगाई याद आ गई 0 चुनाव आ गया तो जनता याद आ गई 0 आज की सच्चाई लोग भरपेट खाना भी नहीं खा पा रहे हैं 0 सबसे बड़ा घोटाला अडानी घोटाला है।
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS;नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन,चीन को झटका

    काठमांडू, नेपाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है. पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने गिरफ्तार…

    POLITICS; दीपक बोले- भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री को लाभ पहुंचाने आबकारी मेनपावर टेंडर में गड़बड़ी, एक ही मालिक के दो कम्पनियों को ठेका

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ को एटीएम बना लिया है। अब एक नया खुलासा हुआ है जिसमें सारे नियम कायदे को ताक…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम