POLITICS;धार्मिक युद्ध के लिए सुको जिम्मेदार के सांसद निशिकांत के बयान से सियासी भूचाल,भाजपा ने किनारा किया

नईदिल्ली, सुप्रीम के खिलाफ बयान देकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बुरे फंस गए हैं। झारखंड के गोड्डा सांसद के ‘धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार’ वाले बयान से सियासी भूचाल मचा है। AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-आप लोग (भाजपा) ट्यूबलाइट हैं। कोर्ट को धमका रहे हैं। भाजपा धोखाधड़ी कर रही है। डरा रही है। धार्मिक युद्ध की धमकी दे रही है। इधर निशिकांत के बयान से बीजेपी ने किनारा किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा का न्यायपालिका एवं देश के चीफ जस्टिस पर दिए गए बयान से पार्टी का कोई लेना–देना नहीं है। यह इनका व्यक्तिगत बयान हैं।

आप कट्टरपंथी हो गए हैं  
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी के निशिकांत दुबे के बयान पर पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला है। ओवैसी ने कहा-क्या आपको पता है (अनुच्छेद) 142 (संविधान का) क्या है? इसे बीआर अंबेडकर ने बनाया था। वे तुमसे ज्यादा दूरदर्शी थे। ओवैसी ने आगे कहा-आप लोग सत्ता में हैं और आप इतने कट्टरपंथी हो गए हैं कि आप कोर्ट को धार्मिक युद्ध की धमकी दे रहे हैं।

‘देश आपको माफ नहीं करेगा’
मोदी जी, अगर आप इन लोगों को नहीं रोकेंगे तो देश कमजोर हो जाएगा। देश आपको माफ नहीं करेगा और कल आप सत्ता में नहीं रहेंगे। हिंदू जान चुका है कि मुसलमानों की नफरत को दिखाकर बीजेपी वोट बटोरती आई है। दिखाने के लिए कुछ नहीं है। 4.5 फीसदी युवा बेरोजगार हैं. इनकी बेरोजगारी को दूर करने का कोई प्लान नहीं है। 

निशिकांत दुबे ने क्या कहा…
झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार (19 अप्रैल) को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आप कानून बनाने वाली संसद को भी निर्देश देंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं। ऐसे में आप (CJI) किसी अपॉइंटिंग अथॉरिटी को निर्देश कैसे दे सकते हैं। सांसद ने कहा कि ‘संसद देश का कानून बनाती है। क्या आप उस संसद को निर्देश देंगे। देश में गृह युद्ध के लिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना जिम्मेदार हैं। वहीं धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है।  

भाजपा ने काटा किनारा 
निशिकांत के सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ दिए बयान से बीजेपी ने किनारा किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा-भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा का न्यायपालिका और देश के चीफ जस्टिस पर दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है( यह इनका व्यक्तिगत बयान है। भाजपा ऐसे बयानों से न तो कोई इत्तेफाक रखती है और न ही कभी भी ऐसे बयानों का समर्थन करती है। भाजपा इन बयान को सिरे से खारिज करती है। 

जानिए आखिर है पूरा मामला 

दरअसल, मामला तमिलनाडु सरकार और वहां के गवर्नर के बीच जारी टकराव का है। सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल को एक आदेश दिया था। कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि राज्यपाल के पास कोई वीटो पावर नहीं है। राष्ट्रपति को 3 महीने के अंदर इन लंबित बिलों पर फैसला लेना चाहिए। सांसद निशिकांत दुबे ने इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कोर्ट अपनी सीमाओं से बाहर जा रहा है। अगर हर किसी को सर्वोच्च अदालत जाना पड़े तो संसद-विधानसभा बंद कर देनी चाहिए।

कांग्रेस का पलटवार 
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने निशिकांत दुबे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, वे सुप्रीम कोर्ट को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने जब से यह कहा है कि कोई भी कानून बने, संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ न हो। कोई कानून यदि संविधान के खिलाफ है तो हम स्वीकार नहीं करेंगे। तभी से सुप्रीम कोर्ट को निशाना बनाया जा रहा है।  

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी