रायपुर, छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव को भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति का गठन किया गया है। आलोक श्रीवास्तव 20 वर्षों से भाजपा संगठन में सक्रिय सदस्य रहते हुए विभिन्न पदों पर कार्य करते रहे हैं। पुरानी बस्ती निवासी आलोक श्रीवास्तव टाटीबंध रायपुर स्टेट चित्रगुप्त मंदिर, साइ मंदिर एवं ब्राह्मण पारा पुरानी बस्ती थाना चौक स्थित हनुमान मंदिर से सक्रिय रूप से जुड़े हैं।







