
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के सभी राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।बता दें कि इससे पहले नितिन नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 20 जनवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रभारी का पद खाली था।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में संगठन स्तर पर बड़ी नियुक्तियां की गई हैं. पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है. नई जिम्मेदारियों में कई नेताओं को एक से ज्यादा राज्यों का प्रभार दिया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं राम माधव को उत्तराखंड के साथ तमिलनाडु का प्रभार सौंपा गया है, जबकि सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है.
बैजयंत पांडा को महाराष्ट्र का इंचार्ज बनाया गया है, जबकि पूर्व आईटी सेल संयोजक अमित मालवीय महाराष्ट्र के सह-प्रभारी बने हैं. वहीं हरीश द्विवेदी को को कर्नाटक और बिहार का प्रभार दिया गया है, जबकि संगीता यादव और रोहन गुप्ता की नियुक्ति सह-प्रभारी के तौर पर हुई है. इसके अलावा बीजेपी ने अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी प्रभारी नियुक्त किए हैं.
- गोवा : अनिल एंटनी
- हिमाचल प्रदेश: श्रीकांत शर्मा
- जम्मू-कश्मीर: सतीश पूनिया
- मध्य प्रदेश: बिप्लब कुमार देब
- महाराष्ट्र: बैजयंत पांडा
- अंडमान-निकोबार: जय प्रकाश
- असम: मंगल पांडेय
इसके साथ ही अनिल बलूनी को कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट का काॉर्डिनेटर, जबकि आशीष अग्रवाल को मीडिया डिपार्टमेंट का कनवीनर नियुक्त किया गया है. वहीं गजेंद्र पटेल को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है. इसके साथ ही सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को झारखंड का सह प्रभारी बनाया गया है. बीजेपी की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.
कई राज्यों के प्रभारी बदले
बीजेपी के 23 सितंबर को जारी सर्कुलर में बिहार के साथ कई अन्य राज्यों के लिए भी प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के लिए नई जिम्मेदारियां तय की हैं. इस सूची में हरीश द्विवेदी को कर्नाटक का प्रभारी भी बनाया गया है. यानी उन्हें बिहार के साथ कर्नाटक संगठन की भी जिम्मेदारी दी गई है.











