POLITICS;नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजपा का हल्लाबोल, जलाया पुतला

0 भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ खोला मोर्चा जेल भेजो के नारे लगाए

रायपुर, नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ मोर्चा खोलकर जेल भेजो के नारे लगाए। बाद में पुतलादहन भी किया।

परदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन करने की बात कर रही है – उन्हें विरोध करने का अधिकार ज़रूर है, लेकिन उन्हें ज़मीन और धन लूटने का अधिकार नहीं है।  नेशनल हेराल्ड की शुरुआत 1937 में हुई थी और शुरुआत में इसके 5,000 शेयरधारक थे, यानी यह कभी भी नेहरू परिवार की निजी संपत्ति नहीं थी। इसे उस दौर के कई प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों का समर्थन भी मिला था।
2008 में नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन बंद कर दिया गया था। उसके बाद कांग्रेस पार्टी ने नेशनल हेराल्ड को ₹90 करोड़ दिए।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कांग्रेस एक राजनीतिक दल है जिसे कई छूट प्राप्त हैं, लेकिन कोई भी राजनीतिक दल कानूनी रूप से पार्टी फंड को किसी निजी संस्था को हस्तांतरित नहीं कर सकता है – यह पूरी तरह से अवैध है। नेशनल हेराल्ड की पूरी संपत्ति को गांधी परिवार के नियंत्रण में लाने के लिए कांग्रेस ने एक कॉर्पोरेट साजिश रची। यंग इंडियन नाम की एक कंपनी बनाई गई, जिसमें 38% हिस्सेदारी सोनिया गांधी और 38% राहुल गांधी की थी। इस कंपनी को ₹9 करोड़ के इक्विटी शेयर हस्तांतरित किए गए। ₹9 करोड़ के इक्विटी शेयर हस्तांतरित होने के बाद, नेशनल हेराल्ड की पूरी संपत्ति यंग इंडियन के नियंत्रण में आ गई।जिसमें दिल्ली में बहादुर शाह जफर मार्ग पर एक प्रमुख संपत्ति के साथ-साथ लखनऊ, मुंबई, भोपाल और पटना में हजारों करोड़ की संपत्ति शामिल है।
इस प्रदर्शन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, सूर्यकांत राठौर, युवा मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी वैभव बैस भाजपा रायपुर जिला महामंत्री सत्यम दुआ, अकबर अली पार्षद राजेश गुप्ता,सोहन साहू,आशु चंद्रवंशी,वैभव बैस,तुषार चोपड़ा,भाजयुमो रायपुर संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित माहेश्वरी, जिला प्रभारी मनीष पांडे भाजयुमो जिला महामंत्री प्रणय साहू,अर्पित सूर्यवंशी, अमित मेशरी, भाजयुमो जिला बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष सुनील यदु ,महामंत्री प्रशांत यादव, शंकर साहू,विशाल पांडेय, अभिषेक धनगर,नरेश पिल्ले, विकास मित्तल आशीष आहूजा गंधर्व पांडे , अनूप खेलकर, राम   प्रजापति,   चैतन्य टावरी,  शंकर साहू, रोहित राव, विशाल पाण्डेय,  विशेष साह, हरिओम साहू, पवन केशरवानी, विकास अग्रवाल, रोहित द्विवेदी, दीपक तन्ना, सोनू यादव, केदार धनकर, कमलेश शर्मा, राहुल राय,  संकड़ो कि संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे |

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी