SYLLABUS;शिवाजी,अहिल्‍या बाई, सावरकर को पाठ्यक्रम में शामिल करने डॉ. रमन ने की पहल,काले ने माना आभार

रायपुर, महाराष्‍ट्र मंडल के अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि हमने विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह से क्षत्रपति शिवाजी महाराज, पुण्‍यश्‍लोक लोकमाता अहिल्‍या बाई और स्‍वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की थी। हमारे मांग पत्र को महत्‍व देते हुए स्पीकर ने संबंधित विभाग को अपनी ओर से अनुशंसा का पत्र भेजते हुए इस पर तत्‍काल प्रक्रिया शुरू करने कहा है। इसके लिए महाराष्‍ट्र मंडल डॉ. रमन सिंह का आभारी है।
शंकर नगर स्थित विधानसभाध्‍यक्ष आवास पर वीर सावरकर की जीवनी पर लिखी पुस्‍तक का विमोचन स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सावरकर को समझना है, तो ज़िन्दगी में एक बार अंडमान में जरूर जाएं और अपने जीवन को धन्य करें। आजकल के नेता दो माह जेल में रहते हैं और 15 माह न्यूज में रहते हैं। वहीं सावरकर जैसे देशभक्त आज भी राष्ट्र प्रेम की ज्योत जगा रहे हैं।
काले ने फिर दोहराया कि तीनों विभूतियां छत्रपति शिवाजी महाराज, लोकमाता अहिल्या बाई और वीर सावरकर आज भी प्रासंगिक हैं। इससे हमारी भावी पीढ़ी और युवाओं को काफी कुछ सीखने मिलेगा।

  • Related Posts

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    रायपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग., एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा रविवार  15 मार्च, 2026 को प्रातः 10 बजे से दूधाधारी सत्संग भवन, मठपारा, रायपुर में सर्व ब्राह्मण युवक…

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें स्थापना/वार्षिकोत्सव समारोह में साहित्य साधिका श्रीमती सुषमा प्रेम पटेल को “प्रतिदिन व्हाट्सऐप मंच में स्नेहिल सृजन” प्रेषित करने के लिए सम्मानित किया गया।…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग