RPF; ‘ऑपरेशन उपलब्ध’… 2 करोड़ से ज्यादा की टिकटें जब्त, 756 दलाल गिरफ्तार

 रायपुर, ट्रेनों के टिकटों की कालाबाजारी करने वाले 756 दलालों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 2 करोड़ से अधिक की टिकटें जब्त की गई है.

भारतीय रेलवे के सामने पिछले कुछ समय से देशभर में टिकट दलालों द्वारा ई-टिकट की कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई हैं. इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ‘ऑपरेशन उपलब्ध’ नाम से विशेष अभियान शुरू किया है. आरपीएफ ने 2023 से अब तक अवैध टिकट दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 756 लोगों को गिरफ्तार किया है और 2.43 करोड़ रुपये मूल्य के टिकट जब्त किए हैं. जून 2025 में अकेले 30 अवैध टिकट दलालों को पकड़ा गया. यह अभियान रेलवे बोर्ड के मार्गदर्शन में त्योहारों और अवकाश के दौरान विशेष रूप से चलाया जा रहा है, ताकि वास्तविक यात्रियों को आरक्षित बर्थ और सीट की सुविधा मिल सके.

 वर्ष 2023 में 292, 2024 में 328 और जनवरी से जून 2025 तक 136 अवैध टिकट दलालों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए. इस दौरान 82.80 लाख (2023), 1.27 करोड़ (2024) और 33.30 लाख (2025) रुपये मूल्य के टिकट जब्त किए गए. हर माह दो से तीन विशेष ड्राइव चलाई जा रही हैं, जिसमें अपराध गुप्तचर शाखा की टीम भी शामिल है.

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी