BOLLYWOOD; सैफ अली खान की बेटी सारा बनेंगी दुल्हन, अमीर बिजनेसमैन से गुपचुप कर ली सगाई, मंगेतर संग जल्द लेंगी 7 फेरे!

नई दिल्ली,  सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड के यंग स्टार्स में शुमार हैं. उन्होंने बहुत कम समय में अपने आपको हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर लिया है. वैसे सारा अली खान अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं. उनका नाम कार्तिक आर्यन से लेकर क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ चुका है. इस बीच खबर आई है कि सारा ने अपना हमसफर चुन लिया है और वह बहुत जल्द शादी करने वाली हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि सारा अली खान की अमीर बिजनेसमैन के साथ सगाई हो गई है और अब वह इस शादी कर लेंगी. पोस्ट में लिखा है कि सारा अली खान एंगेजमेंट कर चुकी हैं और वह इस साल शादी करेंगी. वह बहुत जल्द मेट्रो इन दिनों की शूटिंग खत्म करेंगी. उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है. वह जल्द ही अपनी शादी की तैयारियों में जुट जाएंगी.

सारा अली खान के परिवार ने दे दी रिश्ते को मंजूरी?
पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि जिस शख्स से सारा अली खान शादी करने वाली हैं, वह उनसे बहुत प्यार करता है. सारा भी बहुत खुश हैं और उनकी फैमिली ने भी दोनों के रिश्ते को मंजूरी दे दी है. हालांकि, इस दावे को लेकर सारा अली खान या फिर उनकी फैमिली की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है.

सारा अली खान का करियर
बताते चलें कि सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें दिवंगत स्टार सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आए थे. हालांकि, ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में बनी ‘केदारनाथ’ कमाई के मामले में औसत साबित हुई थी. साल 2023 में रिलीज हुई सारा अली खान की ‘जरा हटके जरा बचके’ हिट हुई थी. इसके अलावा एक्ट्रेस ओटीटी पर भी तहलका मचा रही हैं. सारा की पिछली मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘मर्डर मुबारक हो’ चर्चा में रही. ये मूवी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    पचपन साल पहले ऋषिकेश मुखर्जी ने एक ऐसी फिल्म बनाई थी जो जीवन दर्शन के हिसाब से लोगों को हौसला देने का काम कर गई। इस दुनियां में  बहुत से…

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    नायिका और अभिनेत्री में क्या फर्क है? आम भाषा में दोनों में कोई अंतर नहीं दिखता है। नायिका हमेशा नायक की होती है।अभिनेत्री, अभिनय का सामर्थ्य रखती है याने अभिनेत्री…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां