SESPEND; जेब में रोटी, टेबल पर पैर…नशे की हालत में मैडम ने तो गजब ही कर दिया

बिलासपुर, छत्तीसगढ में शराब के नशे में शिक्षकों के स्कूल पहुंचने के कई मामले सामने आए हैं। इस बार एक हेडमास्टर मैडम शराब के नशे में स्कूल पहुंची हैं। मामला राज्य के जांजगीर-चांपा जिले का है। मैडम इतना ज्यादा शराब के नशे में थीं कि वह खाना तक नहीं खा पाईं फिर टेबल पर पैर रखकर सो गईं। स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को लगा छुट्टी हो गई तो वह घर चले गए लेकिन मैडम शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए टेबर पर पैर रखकर सोती रहीं। बताया जा रहा है कि महिला टीचर की सैलरी एक लाख रुपये के लगभग है।

ग्रामीणों ने बना लिया वीडियो

ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया ।  नशे में मेडम अजीब हरकतें कर रही थी। कभी हिंदी में बात करती तो कभी ग्रामीणों के सामने इंग्लिश में बात करती। शराब का नशा इतना ज्यादा था कि मैडम से स्कूल में बना मिड डे मिल खाया नहीं जा रहा था जिसके बाद उन्होंने रोटी को उठाकर अपने जेब में रख लिया। इस दौरान एक ग्रामीण ने कहा कि आपकी शिकायत ऊपर की जाएगी तो मैडम ने के नशे में ही कहा -थैंक्यू।

यहां की है घटना

दरअसल, घटना जिले के बलौदा विकासखंड के लेवई गांव की है। यहां के शासकीय प्राथमिक शाला की हेडमास्टर हीरा पोर्ते शराब के नशे में स्कूल पहुंचीं। बताया जा रहा है कि घटना 19 सितंबर की है। नशे की हालत में मैडम स्कूल पहुंचीं और अजीब हरकतें करने लगीं। वह खाना भी नहीं खा पा रही थीं और बेसुध होकर गिर रही थी। हालांकि उन्होंने कुछ रोटियां अपनी जेब में रख ली थीं।

पति की मौत के बाद पीने लगी

ग्रामीणों ने बताया कि मैडम अक्सर शराब के नशे में स्कूल आती हैं। कई बार उन्हें समझाया लेकिन वह नहीं मानती हैं। वहीं, हेडमास्टर के परिजनों ने बताया कि हीरा पोर्ते की शादी हो गई थी। पहले वह शराब नहीं पीती थी लेकिन शादी के कुछ सालों के बाद उसके पति की मौत हो गई जिसके बाद वह शराब पीने लगी। शराब के नशे में अक्सर वह अपने पति को याद करती है। परिजनों ने बताया कि कई बार समझाया लेकिन उसकी आदत में कोई सुधार नहीं हुआ।

मेडम निलंबित, बीईओ को नोटिस

वायरल वीडियो के इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई। जिसके बाद टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, विकासखंड शिक्षा अधिकारी को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। फिलहाल मैडम के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    HOLY DAY ; सराकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित

    रायपुर, त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की…

    SUSPEND;बिना सूचना छात्र के आश्रम से अनुपस्थित रहने पर अधीक्षक निलंबित, एसडीएम सोनहत को पूरे प्रकरण की जांच

    0 कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जताई नाराजगी’ अंबिकापुर, सरगुजा अंचल के कोरिया जिले के आदिवासी बालक आश्रम मझारटोला में छात्र के बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने तथा इसकी जानकारी…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी